[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: बीसीसीएल से मई में 181 कर्मी होंगे सेवानिवृत्त

Dhanbad News: बीसीसीएल से मई में 181 कर्मी होंगे सेवानिवृत्त

0
Dhanbad News: बीसीसीएल से मई में 181 कर्मी होंगे सेवानिवृत्त

धनबाद, बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में शुक्रवार को सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें कंपनी के छह अधिकारियों व मुख्यालय से सेवानिवृत्त हो रहे चार कर्मचारियों सहित कुल 10 कर्मियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने की. श्री रमैया ने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसके कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत का परिणाम होती है. निदेशक (तकनीकी-संचालन) संजय कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों का योगदान बीसीसीएल की प्रगति में महत्वपूर्ण रहा है. बता दें कि बीसीसीएल से मई माह में कुल 181 कर्मी सेवानिवृत्त हुए हैं, जिनमें छह अधिकारी और 175 कर्मचारी शामिल हैं. विभिन्न क्षेत्रों में भी सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गये. समारोह की शुरुआत सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान-पत्र वाचन से हुई. इसके बाद उन्हें सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (राजभाषा) उदयवीर सिंह ने किया. मौके पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कुमार मनोज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel