[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद में नगर निगम चुनाव के दौरान प्रत्याशी समर्थकों में झड़प, बूथ पर मची अफरा-तफरी

धनबाद में नगर निगम चुनाव के दौरान प्रत्याशी समर्थकों में झड़प, बूथ पर मची अफरा-तफरी

0
धनबाद में नगर निगम चुनाव के दौरान प्रत्याशी समर्थकों में झड़प, बूथ पर मची अफरा-तफरी
धनबाद में वोटिंग के लिए कतार में लगे मतदाता (बाएं) और सुरक्षा में तैनात पुलिस के अधिकारी और जवान. फोटो: प्रभात खबर.

धनबाद से विक्की प्रसाद की रिपोर्ट

Dhanbad Municipal Election: धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 और 27 में सोमवार को मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया. सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. महिलाएं, युवा और बुजुर्ग मतदाता कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए.

वार्ड 27 में समर्थकों के बीच झड़प

वार्ड संख्या 27 अंतर्गत भिस्पतिपाड़ा स्थित एचई स्कूल मतदान केंद्र पर सुबह करीब 9 बजे दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच अचानक झड़प हो गई. देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए मतदान कार्य प्रभावित हुआ. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा और माहौल को नियंत्रित किया. प्रशासन की सतर्कता के कारण किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. कुछ देर बाद मतदान प्रक्रिया फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दी गई.

अन्य बूथों पर लंबी कतारें

वार्ड 27 के अन्य मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. हटिया स्कूल स्थित बूथ संख्या 104 और 105 पर सुबह से ही भीड़ रही. लिंडसे क्लब में बनाए गए बूथ संख्या 110 और 111 तथा माडा क्लब के बूथ संख्या 109, 110, 111 और 112 पर भी सुबह 10 बजे तक अच्छी-खासी संख्या में मतदाता पहुंचे. मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए. चुनावी माहौल में स्थानीय मुद्दों को लेकर चर्चा भी होती रही.

वार्ड 26 में बढ़ी मतदान की रफ्तार

इधर वार्ड संख्या 26 अंतर्गत अभय सुंदरी स्कूल परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 107, 108 और 109 पर शुरुआत में मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही. हालांकि सुबह 9 बजे के बाद धीरे-धीरे यहां भी भीड़ बढ़ने लगी. सीओ कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 119, 120, 121 और 122 पर सुबह से ही जबरदस्त उत्साह देखा गया. मतदाता कतारबद्ध होकर मतदान करते नजर आए.

इसे भी पढ़ें: चास में नगर निगम के लिए लोगों में जोश, मेयर पद के 31 उम्मीदवार मैदान में

प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी

दोनों वार्डों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद दिखे. अधिकारियों ने संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी. दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है. कुल मिलाकर धनबाद में हल्की झड़प के बावजूद लोकतंत्र का महापर्व शांतिपूर्ण माहौल में आगे बढ़ता दिख रहा है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के आदित्यपुर और जामताड़ा में सुबह नौ बजे तक सबसे अधिक मतदान, डोमचाच-कोडरमा में बूथ खाली

Previous article भारत में कुछ कारों पर नीली नंबर प्लेट क्यों होती है? जानिए कौन होते हैं इसके असली मालिक
Next article आलिया भट्ट की BAFTA में धमाकेदार एंट्री, GUCCI लुक और हिंदी स्पीच वायरल
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel