[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद में कहीं जीत की हैट्रिक, कहीं टूटा तिलिस्म

धनबाद में कहीं जीत की हैट्रिक, कहीं टूटा तिलिस्म

0
धनबाद में कहीं जीत की हैट्रिक, कहीं टूटा तिलिस्म
धनबाद में मतगणना आज भी जारी है.

धनबाद से सुधीर सिन्हा की रिपोर्ट

Dhanbad Municipal Election: धनबाद नगर निगम चुनाव इस बार कई मायनों में बेहद रोचक रहा. मतदाताओं ने जहां कुछ पुराने चेहरों पर दोबारा भरोसा जताया, वहीं कई दिग्गजों का तिलिस्म टूट गया. शुक्रवार को 55 में से 14 वार्डों के परिणाम घोषित हुए, जबकि शेष 41 वार्डों के नतीजे शनिवार को जारी होने हैं. वार्ड नंबर 28 से मनोरंजन सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए लगातार तीसरी बार पार्षद पद पर कब्जा जमाया. पिछली बार महिला आरक्षण के कारण उनकी पत्नी पूजा कुमारी चुनाव मैदान में उतरी थीं और जीत दर्ज की थी. इस बार चुनाव मैदान में उतरे मनोरंजन सिंह ने जीत दर्ज की. वहीं तीन बार पार्षद रह चुके निर्मल मुखर्जी को इस बार हार का सामना करना पड़ा. विकास रंजन ने उन्हें शिकस्त दी.

अरुणा ने दूसरी बार दर्ज की जीत

अरुणा कुमारी ने दूसरी बार जीत दर्ज कर अपनी सीट बरकरार रखी. हालांकि, वर्ष 2010 में उनके पति अशोक यादव ने इस वार्ड से जीत हासिल की थी. मीनाक्षी सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर अपना प्रभाव कायम रखा. इस वार्ड में पहले मीनाक्षी सिंह ने दर्ज की थी. दूसरी बार उनकी सास उषा सिंह जीत दर्ज की थी. कार्यकाल में ही उषा सिंह के निधन पर मिड टर्म में चुनाव हुआ था, जिसमें उनकी ननद सुमन सिंह ने जीत दर्ज की थी. इससे यह सीट लंबे समय से एक ही परिवार के कब्जे में रही. इधर, अंदिला कुमारी को मतदाताओं ने इस बार नकार दिया. पूर्व पार्षद प्रफुल्ल मंडल की पत्नी उर्मिला मंडल ने उन्हें हराया. वहीं वार्ड नंबर 52 से पूर्व पार्षद प्रियंका देवी को भी हार का सामना करना पड़ा. लक्ष्मी कुमारी ने उन्हें शिकस्त दी.

कड़ी सुरक्षा में मतगणना

धनबाद नगर निकाय चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पॉलिटेक्निक परिसर में जारी है. पुलिस प्रशासन ने किसी भी तरह की अव्यवस्था या हंगामे की आशंका को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं. पूरे परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं. एसएसपी प्रभात कुमार स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं. उनके नेतृत्व में सिटी एसपी सहित कई थाना प्रभारियों और बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की ड्यूटी लगाई गई है.

कई स्थानों पर की गई बैरिकेडिंग

भीड़ व समर्थकों को मतगणना स्थल से दूर रखने के लिए बेकारबांध स्थित चंद्रशेखर आजाद चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है. वहीं, वीआइपी कॉलोनी मोड़ पर भी बैरिकेडिंग की गई है. दोनों स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है. यहां आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की सघन जांच की जा रही है. बिना पास के किसी को भी आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है. इसके अलावा, कई थानों में अतिरिक्त पुलिस बल को रिजर्व रखा गया है. काउंटिंग स्थल के अंदर व बाहर दंडाधिकारी भी तैनात हैं.

इसे भी पढ़ें: जीत के बाद एक्शन में सरायकेला के नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी, जलापूर्ति कराने पहुंचे पीएचडी कार्यालय

वार्डों में पुलिस की गश्ती तेज

नगर निकाय चुनाव में चिरकुंडा नगर परिषद का परिणाम आ चुका है. धनबाद के भी कई वार्डों का परिणाम आया है. अब ऐसे में किसी भी वार्ड में जीत-हार को लेकर कोई विवाद या झगड़ा न हो, इसके लिए सभी स्थानीय थाना को विशेष निर्देश दिए गए हैं. थाना की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड मेयर चुनाव परिणामों ने राजनीतिक चाणक्यों को चौंकाया, हिल गए दलों के पारंपरिक गढ़

Previous article SEBI ने म्यूचुअल फंड नियमों में किए बदलाव, क्या निवेशकों को मिलेगा सीधा फायदा?
Next article जामिया में नया BTech कोर्स, JEE Main से मिलेगा एडमिशन
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel