Dhanbad News : आठ बेटों की मां को खाने के लाले, मारपीट में देवर-भाभी घायल
Dhanbad News : राजगंज के कानाटांड़ बस्ती का मामला
By MANOJ KUMAR |
June 14, 2026 1:22 AM
Dhanbad News : पामेली देवी राजगंज के कानाटांड बस्ती की वृद्धा है. उनके आठ बेटे हैं, लेकिन खाना के लाले पड़े हैं. सबसे छोटे अविवाहित पुत्र बलराम धीवर का भाइयों से यह पूछना भारी पड़ गया कि मां को कौन खिलायेगा. उसके साथ शनिवार देर रात जमकर पिटाई की गयी. बीच बचाव करने आयी भाभी बुनी देवी भी घायल हो गयी है. भुक्तभोगियों ने इसकी सूचना राजगंज थाना को दी है. घायलों का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा है. बताया जाता है कि बागदाहा कानाटांड़ निवासी पामेला देवी के आठ पुत्र में सात विवाहित हैं. घटना में बलराम का सिर फट गया है. मां पामेला देवी व बलराम के अनुसार तीनों भाई भरत, जगत, गणेश आदि ने घटना को अंजाम दिया है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:59 AM
July 5, 2026 5:42 PM
July 4, 2026 10:30 PM
July 4, 2026 2:51 PM
July 3, 2026 8:27 PM
July 2, 2026 6:28 PM
July 2, 2026 2:52 PM
July 1, 2026 6:33 PM
July 1, 2026 5:17 PM
July 1, 2026 3:04 PM
