[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: मनरेगा योजनाओं की जांच, मिली कई शिकायतें

Dhanbad News: मनरेगा योजनाओं की जांच, मिली कई शिकायतें

0
Dhanbad News: मनरेगा योजनाओं की जांच, मिली कई शिकायतें

गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के बिराजपुर पंचायत में उपायुक्त के निर्देश पर गठित टीम ने गुरुवार को मनरेगा योजना से हुए विभिन्न योजनाओं के कामों व 15वें वित्त की राशि से हुए कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान लाभुकों ने योजना के काम में अनियमितता बरते जाने की शिकायत टीम के अधिकारियों से की. इस संबंध में शामिल कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम व अन्य अधिकारियों ने जांच पूरी कर डीसी को रिपोर्ट सौंपने की बात कही.

योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत पर गठित की गयी टीम

ज्ञात हो कि बिराजपुर पंचायत के निवासी जानकी प्रसाद साव, प्रदीप कुमार पांडेय, नवलकिशोर पांडेय व अन्य लोगों ने मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्य सचिव, डीसी व पीएमओपीजी पोर्टल (प्रधानमंत्री कार्यालय) में शिकायत दर्ज करायी थी. इस आलोक में टीम का गठन कर जांच करायी गयी. टीम में कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, पीओ मनोज कुमार, एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता ब्रीजलाल मरांडी, जिला परिषद के जेई मनोज मंडल शामिल हैं.

जांच के दौरा कई लाभुकों ने की अनियमिता की शिकायत

टीम ने मनरेगा योजना से छाताटांड़, दामुमुड़ा, मंझलाडीह, मधुगोड़ा, राधानगर आदि गांवों में हुए काम की जांच की. इस दौरान कई लाभुकों ने बिना काम किये बिचौलियों द्वारा राशि की निकासी करने, एमबी बुक भरा होने के बावजूद भुगतान नहीं होने आदि की शिकायत की. वहीं जांच के दौरान मधुगोड़ा में लाभुक और बिचौलियों के बीच कहा सुनी भी हो गयी. अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel