[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद की बंद खदान बनी मौत की खाई, 2 मजदूरों की गयी जान, विधायक ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

धनबाद की बंद खदान बनी मौत की खाई, 2 मजदूरों की गयी जान, विधायक ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

0
धनबाद की बंद खदान बनी मौत की खाई, 2 मजदूरों की गयी जान, विधायक ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप
धंसा हुआ खदान की सांकेतिक तस्वीर, Pic Credit- Chatgpt

Dhanbad Mining Accident, धनबाद : धनबाद जिले के मुग्मा क्षेत्र स्थित ईसीएल की एक बंद पड़ी खदान में रविवार सुबह अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. खदान का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गयी और कई गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.

40 किलोमीटर दूर हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा धनबाद जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर मुग्मा क्षेत्र में हुआ. निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने दावा किया कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि दूसरे ने पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा. विधायक का आरोप है कि पुलिस अवैध खनन की घटना को दबाने का प्रयास कर रही है.

Also Read: बोकारो में हाथी बना मौत का साया: महिला को कुचलकर मार डाला, एक सप्ताह में 3 की गयी जानें

खनन शुरू होने के कुछ देर बाद ही धंस गयी खदान

घटना में मारे गए मजदूर मनोज कोइरी (46) पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के रहने वाले थे. उनके बेटे दुलमुल कोइरी ने बताया कि झारखंड के एक ठेकेदार ने पश्चिम बंगाल से करीब 12 मजदूरों को अवैध खनन के लिए मुग्मा ले गया था. रविवार सुबह खनन शुरू होने के कुछ ही देर बाद खदान धंस गयी और कई मजदूर अंदर फंस गए.

परिजनों का आरोप- ठेकेदार मौका पाकर फरार

परिजनों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार घटना के बाद मौका पाकर फरार हो गया और मजदूरों को बचाने की कोशिश भी नहीं की. चूंकि घायल मजदूरों में अधिकतर पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे, इसलिए उन्हें इलाज के लिए कुल्टी और आसनसोल ले जाया गया.

मामले की जांच जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद निरसा एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने कहा कि मामले की जांच जारी है, जबकि ईसीएल मुग्मा क्षेत्र के महाप्रबंधक ओपी चौबे ने भी जांच की बात कही है. इधर, अवैध खनन को लेकर स्थानीय लोग प्रशासन और ईसीएल की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं.

Also Read: SKMU दीक्षांत समारोह में चमकी युवा प्रतिभा, 78 को गोल्ड मेडल, राज्यपाल बोले- ये जीवन की नई शुरुआत

Previous article जिले में तीन क्रय केंद्रों पर अबतक 74 क्विंटल धान की हुई खरीद
Next article अनिल अंबानी की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें? आरकॉम मामले की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel