[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद: दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

धनबाद: दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

0
धनबाद: दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
दुकान में लगी आग

धनबाद से नीरज की रिपोर्ट

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद के बैंक मोड़ स्थित गुरुद्वारा के सामने बुधवार अहले सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मिठाई दुकान “चौधरी स्वीट्स” में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही दुकान से धुआं और तेज लपटें निकलने लगीं, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया. 

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका 

जानकारी के अनुसार, दुकान बबलू कुमार की बताई जा रही है. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा फर्नीचर, मिठाइयां, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग और बैंक मोड़ थाना पुलिस को दी. 

दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू 

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अगलगी की घटना को देखते हुए कुछ देर के लिए इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा. स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई थी. 

यह भी पढ़ें: धनबाद जेल पहुंचकर रजनी रवानी से मिले सांसद ढुल्लू महतो, सीबीआई जांच कराने की कही बात

यह भी पढ़ें: दो हफ्ते के अंदर जोजोबाटा में लगेगा चापाकल, अधिकारियों के साथ पहुंचे विधायक दशरथ गागराई

Previous article मॉडल सदर अस्पताल अपडेट: मंगलवार को विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे तैनात
Next article सीवान में सुबह सुबह बड़ा हादसा, 22 चक्का ट्रक एक घर में घुसा, एक की हालत गंभीर
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel