[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं : डीटी

Dhanbad News: स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं : डीटी

0
Dhanbad News: स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं : डीटी

धनबाद, बीसीसीएल में मंगलवार से स्वच्छता पखवारा अभियान की शुरुआत हुई. कोयला मंत्रालय के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत 16 से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत कोयला भवन मुख्यालय में स्वच्छता शपथ के साथ की गयी. अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है. कोयला भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बीसीसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह और निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) राजीव कुमार सिन्हा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी. डीटी श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता एक महत्वपूर्ण मानवीय गुण है. इसे सभी को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए. डीटी राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है और इसके माध्यम से हम राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं. इस दौरान महाप्रबंधक और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान सभी कर्मियों ने अपने कार्यस्थल, परिसर व आसपास के वातावरण को साफ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. कर्मचारियों ने हर वर्ष 100 घंटे यानी प्रति सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने की भी प्रतिज्ञा की. कार्यक्रम में सिग्नेचर कैंपेन आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मियों ने स्वच्छता से जुड़े संदेश लिखे. इसके साथ ही सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई. कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम मुख्यालय के अलावा बरोरा, ब्लॉक-2, सीवी, सिजुआ, पूर्वी झरिया, पश्चिमी झरिया, बस्ताकोला और लोदना समेत बीसीसीएल के सभी क्षेत्रों में भी स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गये. कई जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाये गये और एंटी-लिटरिंग पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया. बीसीसीएल ने बताया कि पखवाड़े के दौरान अस्पतालों, कॉलोनियों, तालाबों, जल टंकियों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जायेगा. इसके अलावा पौधारोपण, चित्रकला प्रतियोगिता, स्वच्छता रैली, साइबर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम और धार्मिक-पर्यटन स्थलों पर विशेष सफाई अभियान भी आयोजित होंगे. इधर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सात दिवसीय योग शिविर में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. योग शिविर का समापन 21 जून को होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel