[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad Live: फिर गरमाया डीएवी प्लस टू स्कूल का मामला, शिक्षकों की शिकायत पर सिद्धार्थ गौतम पहुंचे विद्यालय

Dhanbad Live: फिर गरमाया डीएवी प्लस टू स्कूल का मामला, शिक्षकों की शिकायत पर सिद्धार्थ गौतम पहुंचे विद्यालय

0
Dhanbad Live: फिर गरमाया डीएवी प्लस टू स्कूल का मामला, शिक्षकों की शिकायत पर  सिद्धार्थ गौतम पहुंचे विद्यालय

शिक्षकों के वेतन भुगतान नहीं होने को लेकर प्रभारी प्राचार्य एवं शिक्षकों से बात की. प्रभारी प्राचार्य,शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से वेतन भुगतान नहीं होने की जानकारी प्राप्त की. इधर विद्यालय कमेटी ने सिद्धार्थ गौतम के अचानक विद्यालय पहुंचने की शिकायत कतरास पुलिस से कर दी. कतरास पुलिस शिकायत पर विद्यालय पहुंची. मामले की जानकारी लिया.सिद्धार्थ गौतम से बात की. इसके बाद सब सामान्य दिखने पर पुलिस लौट गई. सिद्धार्थ गौतम के डीएवी आने पर मामला गर्म हो गया. विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य एवं शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर के कर्मचारियों से जानकारी लेने के बाद सिद्धार्थ गौतम ने समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया. विद्यालय में शिक्षक एवं प्रभारी प्राचार्य से मिलने के बाद सिद्धार्थ गौतम बाघमारा डीएसपी सिजुआ स्थित कार्यालय में जाकर डीएसपी से डीएवी की समस्याओं पर चर्चा किया. मौके पर विनय सिंह, प्रभात मिश्रा, राजीव रंजन मिश्रा, सुधीर सिंह, कमलेश ओझा, पप्पू सहाय, शंकर चौहान, अनुज सिंह, सोनू शर्मा, गुड्डू, रियाज कुरेशी, राजकुमार दास, रणवीर सिंह, बाबू बर्मन, पप्पू खान,मो सद्दाम, बबलू अंसारी आदि उपस्थित थे.

शिक्षकों को न्याय मिलना चाहिए: सिद्धार्थ गौतम

कतरास.जेबीसीसीआई के सदस्य मजदूर नेता सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि डीएवीप्लस टू विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी तीन-चार महीने से विद्यालय में वेतन भुगतान नहीं होने की शिकायत धनबाद नगर निगम के मेयर संजीव सिंह से मिलकर की थी. उसी के आलोक में आज विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों से भेंट कर भौगोलिक जानकारी ली गई. शिक्षक ने बताया कि तीन-चार महीना से वेतन भुगतान नहीं किया गया है.उन्हें आज भी अढ़ाई सौ ₹250 में खटाए जाता है. हाइस्कील्ड का काम करते हैं. जिनकी मेहनताना कम से कम ₹1100 होता है. उसके जगह में उन्हें ₹250 मिल रहा है.3/4 महीने से वेतन का भी भुगतान नहीं हुआ है.विद्यालय को आर्य समाज द्वारा संचालित किया जाता है. यहां दो कमेटी संचालित है. मामला कोर्ट में चल रहा है. सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि कोर्ट फैसला जिसके भी पक्ष में आवे. शिक्षकों को न्याय मिलना चाहिए. शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं होना न्याय संगत नहीं है. इधर डीएवी प्लस टू के विद्यालय के अध्यक्ष का पक्ष जानने की कोशिश की गई. लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सकता.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel