Dhanbad News: रजहरा में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ट्रेनें प्रभावित

टोरी-मुगलसराय रेलखंड पर रजहरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को टोरी से मुगलसराय जा रही कोयला लदी मालगाड़ी की 10 से 12 बोगियां पटरी से उतर गयीं.

By ASHOK KUMAR | June 5, 2026 1:32 AM

टोरी-मुगलसराय रेलखंड पर रजहरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को टोरी से मुगलसराय जा रही कोयला लदी मालगाड़ी की 10 से 12 बोगियां पटरी से उतर गयीं. इससे सीआइसी-बीडी रेलखंड पर रेल परिचालन बाधित होने से कई यात्री ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट तथा डायवर्ट करना पड़ा. इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद रेलवे के अधिकारी व तकनीकी टीम मौके पर पहुंची तथा ट्रैक बहाली का काम शुरू कर दिया.

ये ट्रेनें रहीं प्रभावित

18636 सासाराम-रांची एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया.

53357 बरकाकाना-डेहरी पैसेंजर – बरवाडीह में शॉर्ट टर्मिनेट18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस – बरवाडीह में शॉर्ट टर्मिनेट

53343 गोमो-चोपन पैसेंजर – टोरी में शॉर्ट टर्मिनेट

इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग

12873 हटिया–आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का परिचालन बरकाकाना– हजारीबाग टाउन – कोडरमा– गया – सासाराम – गढ़वा रोड– गढ़वा होकर किया गया20407 रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को बरकाकाना – कोडरमा– गया– पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलाया गया

13347 पलामू एक्सप्रेस को बरकाकाना– हजारीबाग टाउन– कोडरमा – गया होकर चलाया गया.

19607 कोलकाता–मदार एक्सप्रेस को धनबाद – गोमो– गया – सासाराम – पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर भेजा गया.

18309 संबलपुर–जम्मूतवी एक्सप्रेस को मुरी – राजाबेड़ा – गोमो– गया– सासाराम– पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर भेजा गया.

11448 हावड़ा–जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस को धनबाद– गोमो– गया– सासाराम– गढ़वा रोड– गढ़वा होकर

शॉर्ट टर्मिनेट की गयी ट्रेनें

53357 बरकाकाना–डेहरी पैसेंजर – बरवाडीह तक, 18613 रांची–चोपन एक्सप्रेस – बरवाडीह तक व 53343 गोमो–चोपन पैसेंजर – टोरी तक चली.

रद्द ट्रेन

18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस (05 जून) रद्द रहेगी.