[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद में LPG संकट जल्द होगा दूर, 6 महीने में 50,000 घरों में होगी पाइपलाइन से गैस सप्लाई

धनबाद में LPG संकट जल्द होगा दूर, 6 महीने में 50,000 घरों में होगी पाइपलाइन से गैस सप्लाई

0
धनबाद में LPG संकट जल्द होगा दूर, 6 महीने में 50,000 घरों में होगी पाइपलाइन से गैस सप्लाई
गैस पाइपलाइन (AI Image)

Dhanbad LPG Supply: झारखंड के धनबाद जिले में गेल गैस द्वारा तेजी से पाइपलाइन गैस (पीएनजी) नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है. रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और सिलेंडर की कमी के बीच ये खबर शहरवासियों के लिए राहत की बात है. पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार से आने वाले समय में अधिकतर इलाकों में स्वच्छ, सुरक्षित और लगातार गैस की सप्लाई सुनिश्चित होगी. इस योजना के तहत करीब 650 इंच किलोमीटर स्टील पाइपलाइन बिछायी जाएगी. उम्मीद ये है कि अगले छह महीनों में बड़े पैमाने पर गैस सप्लाई शुरू हो जाएगी.

शहर के कई इलाकों में तेजी से चल रहा काम

कंपनी के अनुसार, अब तक करीब 13 हजार घरेलू पीएनजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जबकि लक्ष्य 50 हजार तक पहुंचने का है. कुसुम विहार, सरायढेला, सहयोगी नगर, धैया, जयप्रकाश नगर, हाउसिंग कॉलोनी, बाबूडीह, हीरापुर और गोसाईंडीह जैसे क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने का काम तेजी से जारी है. कई इलाकों में नेटवर्क लगभग तैयार हो चुका है और अंतिम चरण का कार्य चल रहा है.

इन जगहों पर शुरू हो चुकी है सप्लाई

सिंदरी क्षेत्र में एसीसी कॉलोनी और बीआइटी सिंदरी परिसर में पाइपलाइन गैस की सप्लाई शुरू हो चुकी है. यहां करीब 1000 कनेक्शन दिए गए हैं. इसमें एसीसी कॉलोनी में 200 और बीआइटी के 800 घरों मे कनेक्शन हो चुका है. इसके अलावा एसीसी प्लांट में भी गैस की नियमित सप्लाई हो रही है. यह व्यवस्था अन्य क्षेत्रों के लिए मॉडल के रूप में देखी जा रही है.

जल्द शुरू होगी नई सप्लाई 

पीएनजी गैस एलपीजी के मुकाबले 30 से 40 प्रतिशत तक सस्ती है और यह लगातार उपलब्ध रहने के कारण अधिक सुरक्षित मानी जाती है. इस्तेमाल के अनुसार बिलिंग होने से उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सुविधा मिलती है. कुसुम विहार और सरायढेला जैसे क्षेत्रों में काम पूरा हो चुका है और अब मशीन के जरिए हाई प्रेशर गैस को लो प्रेशर में बदलने का काम शुरू किया जाएगा, जिसके बाद वहां जल्द सप्लाई शुरू हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला के तिरुलडीह में तीन जंगली हाथियों की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी के मुंडा साई में जंगली हाथियों के एंट्री से ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग अलर्ट

Previous article टाटा जू में दिखा मां का प्यार, तारा-सारा संग बाघिन को देख भावविभोर हुए कर्मचारी
Next article बचपन में मां को खोया, चाचा बने फरिश्ता, जानें RCB को डराने वाले अनिकेत वर्मा की कहानी
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel