[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद: प्रसिद्ध सूर्य मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी, भक्तों में भारी आक्रोश 

धनबाद: प्रसिद्ध सूर्य मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी, भक्तों में भारी आक्रोश 

0
धनबाद: प्रसिद्ध सूर्य मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी, भक्तों में भारी आक्रोश 
सूर्य मंदिर की तस्वीर

इन्द्रजीत पासवान की रिपोर्ट 

Dhanbad News : झारखंड के धनबाद जिले के कतरास कोयलांचल क्षेत्र के विख्यात कतरी नदी के किनारे स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर में चोरी की एक घटना ने पूरे इलाके के श्रद्धालुओं को झकझोर दिया है. अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में रखी दान पेटी को क्षतिग्रस्त कर हजारो रूपये की चोरी कर लिया. यह घटना अंगारपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है.

दान पेटी तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की चोरी 

मंदिर के पुजारी और स्थानीय मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि चोरों ने रात के अंधेरे में मंदिर में घुसकर दान पेटी  को क्षतिग्रस्त कर उसमे रखे लगभग 50 हजारो रूपये की चोरी कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही भक्तों में भारी रोष फैल गया. श्रद्धालु पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि मंदिर जैसी पवित्र जगह पर सुरक्षा की कमी क्यों है.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

सौभाग्य से मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया है. पुलिस अब इन फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है. फुटेज में चोरों की गतिविधियां साफ दिख रही हैं, जिससे उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जा सकते हैं.

पूर्व बियाडा अध्यक्ष ने मंदिर पहुंचकर ली जानकारी 

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व बियाडा अध्यक्ष मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुजारी और मंदिर कमिटी के सदस्यों से विस्तार से जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए.पूर्व अध्यक्ष ने पुलिस से अपील की कि घटना का शीघ्र उद्भेदन किया जाए और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. उन्होंने कहा, “सूर्य मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है. यहां इतनी बड़ी लापरवाही स्वीकार्य नहीं है. भक्तों का विश्वास टूट रहा है.”

भक्तों की मांग

श्रद्धालु मंदिर में सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने, रात में सुरक्षा गार्ड तैनात करने और नियमित पुलिस पेट्रोलिंग की मांग कर रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि दान पेटी में जमा होने वाली राशि मंदिर के रखरखाव और गरीब भक्तों की सेवा में इस्तेमाल होती है. ऐसी चोरी न सिर्फ आर्थिक नुकसान है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कार्य है.

पुलिस की कार्रवाई

अंगारपथरा थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही ठोस सबूत के साथ कार्रवाई की जाएगी. यह घटना कोयलांचल क्षेत्र में मंदिरों की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े कर रही है.

यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन 2.0 पर झारखंड और केंद्र के बीच समझौता, हेमंत सोरेन ने लंबित फंड जारी करने की उठाई मांग

यह भी पढ़ें: हजारीबाग आरटीए की नई सचिव बनीं सुजाता कुजूर, सड़क सुरक्षा और कानून अनुपालन पर रहेगा फोकस

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel