[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : डीइओ ने मूल्यांकन केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Dhanbad News : डीइओ ने मूल्यांकन केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0
Dhanbad News : डीइओ ने मूल्यांकन केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

दुमका के मूल्यांकन केंद्र में आग लगी की घटना के बाद रविवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने पांच में से चार मूल्यांकन केंद्रों का जायजा लिया. इस दौरान स्ट्रांग रूम को विशेष सुरक्षा में रखने को कहा. इलेक्ट्रिक वायर व जेनेरेटर को स्ट्रांग रूम से हटाने का निर्देश दिया. साथ ही रोजाना मूल्यांकन काम पूरा होने के बाद कमो की सभी खिड़कियों और दरवाजे को अच्छे से बंद करने को कहा. इसके अलावा मूल्यांकन केंद्र के सेंटर डायरेक्टर को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरा चालू रखने को निर्देश दिया. डीइओ ने सेंटरों का जायजा लेने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी से बातचीत कर रात्रि में मूल्यांकन केंद्रों के आस पास गश्त बढ़ाने का आग्रह किया.

इन सेंटरों पर चल रहा मूल्यांकन कार्य :

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 अप्रैल से शुरू हो चुका है. जिले में पांच मूल्यांकन केंद्र है. मैट्रिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय और एचई स्कूल, हीरापुर को केंद्र बनाया गया है. वहीं इंटरमीडिएट साइंस की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्राणजीवन एकेडमी, इंटर आर्ट्स के लिए कोलाकुसमा स्थित बालका उच्च विद्यालय और इंटर कॉमर्स के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लोवाडीह को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है. उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोवाडीह को छोड़कर चारों सेंटर का जायजा लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel