[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : धनबाद में अब उपायुक्त की बनायी कमेटी करेगी निजी अस्पतालों की जांच

Dhanbad News : धनबाद में अब उपायुक्त की बनायी कमेटी करेगी निजी अस्पतालों की जांच

0
Dhanbad News : धनबाद में अब उपायुक्त की बनायी कमेटी करेगी निजी अस्पतालों की जांच

जिले के निजी अस्पतालों की जांच अब उपायुक्त माधवी मिश्रा द्वारा बनायी गयी कमेटी करेगी. कमेटी का गठन जल्द होगा. सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन ने निजी अस्पतालों की जांच के लिए हाल ही में जिस कमेटी का गठन किया था, उसे उपायुक्त ने भंग करने का आदेश जारी किया है. बता दें कि शनिवार को सीएस डॉ चंद्रभानु प्रतापन ने निजी अस्पतालों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था. उपायुक्त के निर्देश के बाद सीएस द्वारा जारी कमेटी के गठन के आदेश को रद्द कर दिया गया है. अब उपायुक्त की देखरेख में जांच कमेटी का गठन किया जायेगा. संभावना जतायी जा रही है कि इस बार जिला प्रशासन से भी किसी को कमेटी में जगह मिलेगी, ताकि निजी अस्पताल संचालकों की मनमानी पर रोक लग सके.

एक्ट का अनुपालन नहीं करनेवाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई की अनुशंसा :

टीम में शामिल चिकित्सक निजी अस्पतालों में सीइए से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जांच करेंगे. एक्ट का अनुपालन नहीं करने वाले अस्पतालों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. बता दें कि कुछ दिन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ इरफान अंसारी ने विभिन्न जिलों के सीएस के साथ बैठक की थी. इसमें स्वास्थ्य मंत्री ने सभी सीएस को निजी अस्पतालों की जांच का निर्देश दिया था. खासकर सीइए का अनुपालन सुनिश्चित करने की जवाबदेही संबंधित जिला के उपायुक्त व सीएस को सौंपी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel