Dhanbad News : जीटी रोड पर कार व स्कॉर्पियो में भिड़ंत, तीन गंभीर

Dhanbad News : जीटी रोड पर कार व स्कॉर्पियो में भिड़ंत, तीन गंभीर

By NARAYAN CHANDRA MANDAL | June 12, 2026 12:46 AM

Dhanbad News : गुरुवार रात करीब साढ़े इग्यारह बजे सिक्स लेन पर राजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर मोड़ पर कार संख्या जेएच 10 सीभी 1807 व स्कॉर्पियो संख्या बीआर 02 बीएच – 7335 का जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्कॉर्पियो में सवार चार लोग मौका देखते ही फरार हो गये. फरार लोगो को भी चोटें आयी है. राजगंज पुलिस ने घायलों को एसएनएमएमसीएच भेजा. दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि धनबाद से हर दिन की तरह अरमान बस के संचालक हिसाब किताब के लिए राजगंज के महेशपुर आये थे. यहां जरमुनई अवस्थित एक पंप में कार सवार लोग जैसे ही महेशपुर चौक पर जैसे ही टर्न लिया, तोपचांची की ओर से आ रही तेज रफ्तार की स्कॉर्पियों की चपेट में आ गये. घटना में घायल तीनों की यहां पहचान नहीं हो पायी है. कार सवार तीनों अरमान बस से संबंधित हैं. धनबाद के रहने वाले हैं. स्थिति गंभीर है।