[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद ने जमशेदपुर को 49 रन से हराया

धनबाद ने जमशेदपुर को 49 रन से हराया

0
धनबाद ने जमशेदपुर को 49 रन से हराया

वरीय संवाददाता, धनबाद,

धनबाद जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गया है. शनिवार को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में धनबाद की टीम ने प्रियांशु रंजन के शानदार शतक की मदद से जमशेदपुर को 49 रनों से हरा दिया. टाॅस जीतकर धनबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 227 रन पर आउट हो गयी. शुरू में 27 रनों पर चार विकेट गंवा देने के बाद प्रियांशु रंजन और लक्ष्य राज सिंह ने धनबाद की पारी संभाली. इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों की मदद से टीम 227 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गयी. प्रियांशु ने 100 रन बनाये. लक्ष्य राज सिंह ने 27, युवराज कुमार ने 24, आनंद राज ने 22 रन जोड़े. जमशेदपुर के ओमकार कुमार ने 41, आयुष खरे ने 44 और हिमांशु भारद्वाज ने 50 रन देते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए. बाद में बल्लेबाजी करने उतरी जमशेदपुर की टीम 45 ओवर में 178 रनों पर ऑल आउट हो गई. शिवम कुमार सिंह ने 24, श्रीयांश राज ने 22, विघ्नेश कुमार ने 18, अमन उत्कर्ष ने 19, राजवीर कुंडू ने 17, रुद्र कुमार मुखी ने 15 रन बनाए. धनबाद के आनंद राज ने 17 पर तीन, युवराज कुमार ने 43 पर दो, विष्णु कुमार ने 46 पर दो, कुणाल कुमार सिंह ने 24 पर एक और दिव्यांशु कुमार ने 26 पर एक विकेट लिये. प्लेयर आफ द मैच प्रियांशु रंजन चुने गए. उन्हें यह पुरस्कार मैच रेफरी राजेश झा व डीसीए के महासचिव उत्तम विश्वास ने दिया. अब लातेहार में 29 अप्रैल को होने वाले सेमीफाइनल में धनबाद का मुकाबला सिमडेगा से होगा. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में रांची और देवघर की टीम आपस में भिड़ेगी. मौके पर डीसीए के संयुक्त सचिव बाल शंकर झा भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel