[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: अभियान चला बैंक व ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा की हुई जांच

Dhanbad News: अभियान चला बैंक व ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा की हुई जांच

0
Dhanbad News: अभियान चला बैंक व ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा की हुई जांच

धनबाद जिले में बैंकों व ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर बुधवार को सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बैंक शाखाओं व आभूषण प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की जांच करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

सीसीटीवी से लेकर सुरक्षा गार्ड तक की जांच

निरीक्षण के क्रम में पुलिस ने बैंक व ज्वेलरी दुकानों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अलार्म सिस्टम, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, प्रवेश व निकास द्वार की सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया. संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों व बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली.

जांच के दौरान कुछ स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था में कुछ खामियां भी मिलीं. कहीं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी तो कहीं सुरक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत महसूस की गयी. ऐसे में संबंधित प्रबंधन को तत्काल आवश्यक सुधार करने को कहा गया.

संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो दें सूचना

पुलिस अधिकारियों ने बैंक एवं ज्वेलरी शॉप संचालकों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को देने, नकदी एवं बहुमूल्य आभूषणों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने तथा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी. वहीं कर्मचारियों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने व आपात स्थिति में अपनायी जाने वाली प्रक्रियाओं की जानकारी रखने का निर्देश दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel