[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद: बाघमारा में अवैध कोयला पर कार्रवाई, ट्रक और मिनी हाइवा जब्त 

धनबाद: बाघमारा में अवैध कोयला पर कार्रवाई, ट्रक और मिनी हाइवा जब्त 

0
धनबाद: बाघमारा में अवैध कोयला पर कार्रवाई, ट्रक और मिनी हाइवा जब्त 
बाघमारा में अवैध कोयला पर कार्रवाई

धनबाद से सुमन सिंह की रिपोर्ट 

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले से अवैध कोयला खनन का मामला सामने आया है. धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र इन दिनों जमुनिया नदी सहित अगल-बगल में दर्जन से ज्यादा जगह पर अवैध कोयला खनन का काम चल रहा है. अवैध कोयला खनन से जमुनिया नदी की स्थिति खतरे में पड़ गई है. 

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

जमुनिया नदी और जंगल बचाओ को लेकर जगत महतो ने धरना प्रदर्शन का अल्टीमेटम दे रखा था. माटीगढ़ा डैम कॉलोनी स्थित एलपीजी गैस गोदाम के पास सड़क मार्ग पर गुप्त सूचना के आधार पर बीसीसीएल प्रबंधन, बाघमारा पुलिस और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक ट्रक और एक मिनी हाइवा को जब्त किया. जिनमें अवैध कोयला लदा हुआ था. 

टीम को देखते ही भागने लगे चालक 

टीम को देखते ही चालकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मिनी हाइवा का चालक पकड़ा गया, जिसे सीआईएसएफ ने बाघमारा पुलिस के सौंप कर दिया. वहीं ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. भागने के दौरान ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया. क्रेन मशीन की मदद से उसे बाहर निकालकर थाना पहुंचाने की कोशिश जारी थी. 

प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी 

समाचार लिखे जाने तक बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्रीय प्रबंधन या सीआईएसफ द्वारा बाघमारा थाना में लिखित शिकायत देने की प्रक्रिया जारी थी. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

इसे भी पढ़ें: पलामू डीसी ने एमएमसीएच का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार लाने का दिया अल्टीमेटम

इसे भी पढ़ें: प्रसव पीड़ा के बाद पांकी सीएचसी में भर्ती महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Previous article Munger: सदर अस्पताल में आज स्वास्थ्य सेवा में उपलब्ध चिकित्सक
Next article KATIHAR : कटिहार में सुहाना मौसम बना रहेगा, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel