[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : कृषि विभाग ने बलियापुर के एक बीज भंडार को किया सील

Dhanbad News : कृषि विभाग ने बलियापुर के एक बीज भंडार को किया सील

0
Dhanbad News : कृषि विभाग ने बलियापुर के एक बीज भंडार को किया सील

Dhanbad News : जिले के बलियापुर हटिया मार्केट स्थित न्यू दीपक बीज भंडार पर कृषि विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान को सील कर दिया. जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान दुकान में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गई. जांच में आवश्यक लाइसेंस और वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिलने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान को बंद करा दिया. डीएओ ने बताया कि टीम ने जब प्रतिष्ठान की जांच की तो पाया कि उर्वरक, बीज और कीटनाशकों की बिक्री के लिए आवश्यक अनुविज्ञप्ति (लाइसेंस) उपलब्ध नहीं थी. नियमों के तहत इन कृषि सामग्रियों की बिक्री के लिए वैध लाइसेंस अनिवार्य है, लेकिन संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया. प्रतिबंधित कीटनाशकों का भी मिला भंडारण : डीएओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान टीम को दुकान में कुछ प्रतिबंधित कीटनाशक भी मिले. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि इन उत्पादों का भंडारण और बिक्री नियमों के विपरीत की जा रही थी. विभाग ने संबंधित सामग्री को जांच के दायरे में लेते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिला कृषि पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ करने वाले तथा बिना वैध लाइसेंस कृषि सामग्री का कारोबार करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel