[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : 19 अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई का प्रस्ताव

Dhanbad News : 19 अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई का प्रस्ताव

0
Dhanbad News : 19 अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई का प्रस्ताव

Dhanbad News : कतरास थाना क्षेत्र के आकाशकिनारी कैलूडीह में बीते 28 मई की देर रात गोलीबारी, बम विस्फोट व मारपीट मामले की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. एसएसपी प्रभात कुमार ने गृह विभाग को अनुशंसा पत्र भेजकर 19 फरार अपराधियों पर सीसीए (क्राइम कंट्रोल एक्ट) के तहत जिला बदर की कार्रवाई का प्रस्ताव रखा है. सूची में अनिक यादव, दिलीप यादव, बिनोद यादव, वीरेंद्र उर्फ छिला यादव, विक्रम यादव, कन्हैया यादव, कारू उर्फ करण यादव, नंदू यादव, राजीव यादव, चंदन यादव, श्रवण यादव, ददन यादव, मिथिलेश यादव व अन्य छह अपराधकर्मी शामिल हैं. कतरास इलाके में अपराध को अंजाम देने के बाद अपराधी बिहार भाग जाते हैं. कुछ माह बिहार में रह कर फिर कतरास आकर अपराध को अंजाम देते हैं. पुलिस के अनुसार ये वैसे अपराधी हैं, जिनका आपराधिक इतिहास है. वैसे कुछ लोग हैं, जो वांटेड हैं या बेल पर छूटे हैं. इस तरह के अपराधी को गुंडा पंजी में पुलिस नाम डालेगी. पुलिस आकाशकिनारी, कैलूडीह और आसपास के इलाकों में सक्रिय अपराधियों का डेटा तैयार कर रही है. राज्य सरकार की मंजूरी मिलते ही इन पर सीसीए लागू कर जिला बदर की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. कतरास थानेदार प्रवीण कुमार ने बताया कि जिनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, उन पर सीसीए की अनुशंसा की गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel