[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद माइनिंग सुपरवाइजरों के कैरियर ग्रोथ व कैडर स्कीम में संशोधन की मांग

माइनिंग सुपरवाइजरों के कैरियर ग्रोथ व कैडर स्कीम में संशोधन की मांग

0
माइनिंग सुपरवाइजरों के कैरियर ग्रोथ व कैडर स्कीम में संशोधन की मांग

वरीय संवाददाता, धनबाद,

इनमोसा केंद्रीय कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता व डीपी मुरली कृष्ण रमैय्या से कोयला भवन में मिला. इस दौरान माइनिंग सुपरवाइजरों के कैरियर ग्रोथ के लिए कैडर स्कीम में संशोधन को लेकर मांग पत्र सौंपा. नेतृत्व कर रहे इनमोसा के राष्ट्रीय संगठन सचिव सह उप महामंत्री, बीसीसीएल कुश कुमार सिंह ने कहा कि इनमोसा के दीर्घकालीन प्रयास से ही कैडर स्कीम में संशोधन के तहत कोल इंडिया की सभी कंपनियों में कमेटी गठित की गयी है. इससे संगठन के तमाम पदाधिकारी में हर्ष व्यक्त किया. श्री सिंह ने कहा कि माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ को अपने पूरे कार्यकाल में सिर्फ तीन ग्रेड प्रमोशन दिया जाता है, जो किसी भी स्थिति में न्याय संगत नहीं है. कहा कि मिश्रा कमेटी के तहत माइनिंग सुपरवाइजर को ग्रेड-सी से इ-5 तक प्रमोशन कैडर जारी किया गया था. परंतु किसी कारणवश यह संशोधन कुछ समय बाद ही बंद हो गया. सीएमडी ने इनमोसा की मांग पर कोल इंडिया प्रबंधन से वार्ता कर अनुशंसा कराने का भरोसा दिया है. मौके पर इनमोसा का एमपी चौहान, अजीत सिंह, विजय यादव, अशोक कनौजिया, यशवंत कुमार सिंह, जयनंदन पासवान व अरविंद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

पूर्व सांसद पप्पू यादव का पुटकी में स्वागत : पुटकी.

बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व सांसद पप्पू यादव सोमवार को पुटकी स्थित नंदी सेवा ट्रस्ट कार्यालय पहुंचे. ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र यादव के नेतृत्व में लोगों ने श्री यादव को बुके देकर स्वागत किया. मौके पप्पू यादव ने कांगेस पार्टी का नाम लिए बगैर अनुपमा सिंह के समर्थन में वोट करने की अपील लोगों से की. मौके पर ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष बबलू सिंह, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, बबलू बर्णवाल, नीरज झा, संदीप मांझी, राजेश यादव, माधव झा, नाथनारायण यादव, दीपक सिंह, भोला शर्मा, आनंद सिंह चौधरी, पप्पू पासवान, बिरेन गोप, अक्षयवर प्रसाद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel