[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद घर से लापता अधेड़ का शव नाला में मिला, हत्या की आशंका

घर से लापता अधेड़ का शव नाला में मिला, हत्या की आशंका

0
घर से लापता अधेड़ का शव नाला में मिला, हत्या की आशंका

चिरकुंडा. चिरकुंडा थाना क्षेत्र के सरसापहाड़ी स्थित श्रम कल्याण केंद्र के समीप बड़ा नाला में शनिवार देर शाम एक व्यक्ति का शव मिला. चिरकुंडा पुलिस ने शव की शिनाख्त कुमारधुबी बाजार के 58 वर्षीय गणेश प्रसाद उर्फ छोटू के रूप में की है. गणेश शुक्रवार सुबह 10 बजे दिन से घर से लापता था. शव मिलने की सूचना पर उसके परिजन श्रम कल्याण केंद्र पहुंचे और शव की शिनाख्त गणेश के रूप में की. शव का सिर कुचला हुआ प्रतीत होता है. चिरकुंडा पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी कर रही है. घटनास्थल पर पहुंचे एसआइ निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि मामला हत्या का है या नहीं. परिजनों का कहना है कि मृतक छोटा-मोटा व्यवसाय करता था. लेकिन इन दिनों व्यवसाय कुछ मंदा था. शव नाला के पास कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है. थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है. पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल शुरू दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel