[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: बायो ऑर्गेनिक उर्वरक के उपयोग से लहलहायेगी फसल : एसपी मोहंती

Dhanbad News: बायो ऑर्गेनिक उर्वरक के उपयोग से लहलहायेगी फसल : एसपी मोहंती

0
Dhanbad News:  बायो ऑर्गेनिक उर्वरक के उपयोग से लहलहायेगी फसल : एसपी मोहंती

Dhanbad News: हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड (हर्ल) के प्रबंध निदेशक एसपी मोहंती ने गुरुवार को सिंदरी में कहा कि बायो ऑर्गेनिक उर्वरक के उपयोग से किसानों की फसल लहलहायेगी. इससे विदेशी मुद्रा की बचत देश को होगी. सिंदरी हर्ल प्लांट के ट्रेनिंग बिल्डिंग में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री मोहंती ने कहा कि जमीन की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए यूरिया की खपत में 25 फीसदी की कमी लानी है. उन्होंने कहा कि देश में बहुत सारी कंपनियां ऑर्गेनिक उर्वरक का उत्पादन करती है. पीएम योजना के अंतर्गत हर्ल प्रबंधन किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलायेगा. किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच कर रासायनिक अथवा ऑर्गेनिक उर्वरक के उचित उपयोग का सुझाव देगा. उन्होंने कहा कि सिंदरी व आसपास के किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच निःशुल्क करायी जायेगी.

हर्ल ने यूरिया उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

एमडी श्री मोहंती ने कहा कि हर्ल ने यूरिया उत्पादन का लक्ष्य भारत सरकार के तय मानक के आधार पर पूरा कर लिया है. हर्ल की तीन यूनिटों से कुल 1748 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया गया है. उन्होंने कहा कि 27 मार्च को केबल चोरी के मामले का सिंदरी पुलिस द्वारा उद्भेदन मामले में एमडी श्री मोहंती ने बताया कि इंटर्नल विजिलेंस जांच और विभागीय जांच में पता चला है कि केबल हर्ल का नहीं बल्कि संवेदक ड्रिप्लेक्स का था. मौके पर हर्ल प्लांट सिंदरी बिजनेस यूनिट हेड गौतम माजी, एचआर हेड विक्रांत कुमार, एचआर मैनेजर आशुतोष चंदन आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel