[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद अपराधियों ने वर्कशाप में कर्मियों को बंधक बना कर लाखों के पार्ट्स पुर्जे लूटे

अपराधियों ने वर्कशाप में कर्मियों को बंधक बना कर लाखों के पार्ट्स पुर्जे लूटे

0
अपराधियों ने वर्कशाप में कर्मियों को बंधक बना कर लाखों के पार्ट्स पुर्जे लूटे

बीसीसीएल के अंगारपथरा एरिया वर्कशॉप का मामला, दो कर्मियों को मारपीट कर किया घायल

सिजुआ. बीसीसीएल के अंगारपथरा एरिया वर्कशाप में मंगलवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल कर लाखों रुपये के कीमती पार्ट्स पुर्जे लूट लिये. वर्कशॉप में कार्यरत आठ कर्मियों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया. घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने दो कर्मी शंकर मिस्त्री व धीरेन महतो को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया, जिनका इलाज धनबाद के केंद्रीय अस्पताल में चल रहा है. धीरेन के हाथ तथा शंकर के सिर में चोटें आयी है. अपराधियों ने करीब सात लाख रुपए के पार्ट्स तथा बैट्री सहित अन्य कीमती सामान लूटे. अपराधियों की सारी गतिविधि सीसीटीवी में कैद हो गयी है. सूचना पाकर अंगारपथरा ओपी पुलिस तथा सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेंट संदीप कुमार पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला. सुपरवाइजर राजवल्लव यादव ने बताया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे अपराधियों ने वर्कशॉप की चारों ओर से धावा बोल दिया. वर्कशॉप में तैनात कर्मी शंकर मिस्त्री, नेमधारी बेलदार, सुखलाल मांझी, बुधू मांझी, उदेश दास, सुखदेव भुइयां, धीेरन महतो तथा वह खुद ड्यूटी पर तैनात थे, तभी करीब 40 नकाबपोश अपराधियों ने वर्कशॉप में धावा बोल कर सभी को कब्जे ले लिया और फोरमैन कक्ष में बंद कर दिया. सभी का मोबाइल व रुपये छीन लिये. सभी के हाथों में लाठी, डंडा, रड, फरसा, तलवार आदि थे. करीब ढाई घंटे तक लूटपाट की. जाने से पूर्व मोबाइल फेंक दिया और जान मारने की धमकी दी. इंजीनियर विकास कुमार ने बताया कि शिकायत अंगारपथरा ओपी को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel