[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं : एसएसपी

Dhanbad News: आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं : एसएसपी

0
Dhanbad News: आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं : एसएसपी

नगर निगम चुनाव को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार की रात पुलिस कंट्रोल रूम में एसएसपी प्रभात कुमार ने सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग दल के पदाधिकारियों और जवानों को विशेष ब्रीफिंग दी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनावी माहौल में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी टीमों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभानी होगी.

लगातार क्षेत्र में करें भ्रमण

एसएसपी ने निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखें. अपराध की योजना बना रहे असामाजिक तत्वों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई करें. विशेष रूप से लूट, बाइक चोरी, छिनतई, चोरी और गृह भेदन जैसी वारदात पर अंकुश लगाने के लिए सघन पेट्रोलिंग करें. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक टीम अपने क्षेत्र में सूचना तंत्र और स्थानीय नेटवर्क को मजबूत करे.

चार जवानों को किया पुरस्कृत

ब्रिफिंग के दौरान एसएसपी ने सिटी हॉक्स के चार जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया. साथ ही जिन कर्मियों का प्रदर्शन अपेक्षा से कम पाया गया, उन्हें चिह्नित कर काम में सुधार लाने की चेतावनी दी गयी. कहा कि लगातार खराब प्रदर्शन करने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. ब्रिफिंग के दौरान सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा, डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार के साथ कई अन्य पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel