[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : ठेका मजदूर ने पुत्र के मिल कर आत्मदाह की दी चेतावनी

Dhanbad News : ठेका मजदूर ने पुत्र के मिल कर आत्मदाह की दी चेतावनी

0
Dhanbad News : ठेका मजदूर ने पुत्र के मिल कर आत्मदाह की दी चेतावनी

Dhanbad News : बरोरा थाना क्षेत्र की हरिणा बस्ती निवासी गौरव चौहान एवं उनके पिता जग्गू रवानी ने बीसीसीएल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सात अक्तूबर को सपरिवार आत्मदाह करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में उन्होंने बीसीसीएल ब्लॉक-दो महाप्रबंधक को पत्र सौंपा है तथा इसकी प्रतिलिपि उपायुक्त, एसएसपी और बीसीसीएल सीएमडी सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी है. पत्र में कहा है कि ठेका मजदूर गौरव कुमार को झूठा आरोप लगाकर नौकरी से निष्कासित कर दिया गया. गौरव परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य है, जिसके कारण पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है. निष्कासन के बाद कई माह बीत जाने के बावजूद न तो उसे पुनः बहाल किया गया और न ही बकाया वेतन का भुगतान हुआ. परिवार का कहना है कि लगातार आग्रह और गुहार लगाने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो विवश होकर उन्होंने सपरिवार आत्मदाह का निर्णय लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel