तोपचांची. तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत मदैयडीह स्थित जीटी रोड पर शनिवार को कोलकाता से डुमरी जा रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया. इससे दोनों लेन जाम लगने से आवागमन बाधित हो गया. घटना के संबंध में कंटेनर चालक ने बताया कि झपकी आने से मदैयडीह स्थित बांका पुल से कंटेनर टकरा कर पलट गया. घटना में कानपुर निवासी चालक मोहम्मद सैफ घायल हो गया. एनएचएआइ कर्मी ने पुलिस की मदद से घायल चालक का साहोबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर इलाज कराया. करीब तीन घंटे बाद कंटेनर को सड़क से हटा कर पुलिस थाना ले गयी. इसके बाद जाम हटा.