[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद आमटाल में 220 एमवीए क्षमता के पावर ग्रिड का निर्माण शुरू

आमटाल में 220 एमवीए क्षमता के पावर ग्रिड का निर्माण शुरू

0
आमटाल में 220 एमवीए क्षमता के पावर ग्रिड का निर्माण शुरू

वरीय संवाददाता, धनबाद.

बलियापुर के बेलगड़िया टाउनशिप के पास आमटाल में पावर ग्रिड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (जेयूएसएनएल) को ग्रिड के निर्माण की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. जेयूएसएनएल के अधिकारियों के अनुसार बलियापुर में पावर ग्रिड का नक्शा पास होने के साथ सिविल वर्क शुरू कर दिया गया है. इस योजना के पूरा होने से धनबाद जिले में बिजली की कमी नहीं हाेगी. जिले को सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी पूल से जोड़ने की योजना है. जिले में बिजली की जितनी मांग होगी, उसी अनुसार सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी पूल से बिजली खरीद कर सप्लाई की जायेगी.

220 एमवीए होगी पावर ग्रिड की क्षमता:

बलियापुर के आमटाल में बनने वाले पावर ग्रिड की क्षमता 220 एमवीए की होगी. शुरुआत में इससे 132 एमवीए बिजली सप्लाई करने की तैयारी है. बाद में मांग और आपूर्ति के अनुसार नेशनल पूल से अतिरिक्त बिजली लेकर सप्लाई करने की योजना है. नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पूल से मिलने वाली बिजली जिले के विभिन्न सबस्टेशनों तक आपूर्ति की जायेगी.

जिले का दूसरा ग्रिड होगा :

बता दें कि गोविंदपुर के कांड्रा में जिले का पहला पावर ग्रिड संचालित है. इसे दुमका स्थित एनटीपीसी से बिजली मिलती है. वर्तमान में इसकी क्षमता 100 एमवीए है, लेकिन इसकी क्षमता बढ़ाकर 160 एमवीए करने की तैयारी है. कांड्रा पावर ग्रिड को बाेकारो के चंदनकियारी में बने पावर ग्रिड से जोड़ा जा चुका है. जल्द ही चंदनकियारी से मांग के अनुसार कांड्रा ग्रिड को बिजली मिलने लगेगी. चंदनकियारी ग्रिड सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी पूल से जुड़ा है.

डीवीसी पर निर्भरता समाप्त करने की तैयारी :

जेबीवीएनएल एरिया बोर्ड अंतर्गत धनबाद व चास सर्किल में दामाेदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) मुख्य बिजली सप्लायर कंपनी है. धनबाद को सप्लाई की जा रही बिजली को लेकर डीवीसी व जेबीवीएनएल में हमेशा विवाद रहता है. ऐसे में बलियापुर में ग्रिड का निर्माण पूरा होने पर डीवीसी पर निर्भरता लगभग समाप्त हो जायेगी.

आरएल पासवान, एसइ, जेयूएसएनएल ने बताया कि बलियापुर में पावर ग्रिड निर्माण शुरू हो चुका है. सिविल वर्क चल रहा है. इसके पूरा होते ही उपकरण स्थापित करने व ट्रांसमिशन लाइन खींचने का काम शुरू कर दिया जायेगा. अगले एक-दो साल में ग्रिड का लाभ धनबाद जिले के लोगों को मिलने लगेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel