हैवी ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त घर के मुआवजे पर सहमति

हैवी ब्लास्टिंग के पत्थर से घरों की छतों पर गिरने के मामले में जांच, वार्ता

By Prabhat Khabar News Desk | May 14, 2024 1:37 AM

निरसा

. इसीएल बैजना कोलियरी के खुशरी ओसीपी में शनिवार को हैवी ब्लास्टिंग से पत्थर गिरने व मकान क्षतिग्रस्त हो जाने को लेकर सोमवार को विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने बैजना खुसरी आउटसोर्सिंग कोलियरी में प्रदर्शन किया. इस दौरान उन लोगों ने धरना भी दिया. इस क्रम में वार्ता के आमंत्रण पर बैजना कोलियरी के अभिकर्ता सतानंद शर्मा व बैजना कोलियरी के प्रबंधक के साथ उनकी बैठक हुई. इसमें पीड़ित परिवारों के क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत, बैजना कोलियरी के पानी भरे बंद खदान की तार से बैरिकेडिंग व प्रवेश निषेध घोषित करने की मांग, बैजना कॉलोनी के अधिकृत क्षेत्र में जर्जर तारों को तारों को बदलने तथा पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की गयी. इस पर बैजना कोलियरी के अभिकर्ता सतानंद शर्मा ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया. मौके पर कमल बनर्जी, धर्मेंद्र यादव, सुरेश भुइया, अर्जुन भुइया, रामेश्वर साव, शंभू भुइया आदि ग्रामीण उपस्थित थे.

ढ़ुलू महतो को जिताने की अपील :

दूसरी ओर निरसा उत्तर क्षेत्र के संबंधपुर गांव में महिलाओं के साथ बैठक कर भाजपा प्रत्याशी सह विधायक बाघमारा ढुल्लू महतो के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी. मौके पर वाणी दत्ता, सरुवाला देवी, तुलसी देवी, सावित्री देवी, जगन्नाथ रवानी, ललन रवानी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है