कोल अधिकारियों व कर्मियों ने की तालाब की सफाई

बीसीसीएल में स्वच्छता पखवारा 2024 का आयोजन

By Prabhat Khabar News Desk | June 27, 2024 2:18 AM

बीसीसीएल में स्वच्छता पखवारा 2024 का आयोजन

झरिया.

बीसीसीएल में स्वच्छता पखवारा 2024 के तहत बुधवार को इजे एरिया भौंरा के अधिकारियों व कर्मियों ने पुरनाडीह बस्ती स्थित तालाब की सफाई की. मौके पर एजीएम सुशील कुमार, एपीएम संजय कुमार, एसीइ ऋषिकेश कदम, नोडल अधिकारी संतोष कुमार, मुकलेश ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, मुख्तार मियां, उत्तम साहा आदि थे. वहीं सुदामडीह थाना बस्ती में क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ संतोष शर्मा के नेतृत्व में पेयजल व स्वच्छता को जागरूकता अभियान चलाया गया. मौके पर सहायक प्रबंधक कार्मिक अभिषेक कुमार, शेख वसीम, पुष्यमित्र आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है