[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Coal India News| कोल इंडिया को मिला 863 मिलियन टन उत्पादन लक्ष्य

Coal India News| कोल इंडिया को मिला 863 मिलियन टन उत्पादन लक्ष्य

0
Coal India News| कोल इंडिया को मिला 863 मिलियन टन उत्पादन लक्ष्य
कोल इंडिया का उत्पादन लक्ष्य बढ़ा.

Coal India News| धनबाद, मनोहर कुमार : कोयला मंत्रालय ने नये वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कोल इंडिया का उत्पादन लक्ष्य तय कर दिया है. कंपनी को 863 मिलियन टन कोयला उत्पादन करना होगा. वहीं 895 मिलियन टन कोयला डिस्पैच और 2100 मिलियन क्यूबिक मीटर ओवर बर्डन (ओबी) निकासी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. झारखंड स्थित कोल इंडिया की 3 अनुषंगी कंपनियों की बात करें, तो बीसीसीएल को 46 मिलियन टन, इसीएल को 58 मिलियन टन और सीसीएल को 105 मिलियन टन कोयला उत्पादन का टारगेट मिला है. तीनों कंपनियों को क्रमश: 47 मिलियन टन, 59 मिलियन टन और 108 मिलियन टन कोयला डिस्पैच का लक्ष्य दिया गया है. ओबी निकासी का लक्ष्य क्रमश: 175 मिलियन क्यूबिक मीटर, 158 मिलियन क्यूबिक मीटर और 157 क्यूबिक मीटर रखा गया है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

कोल इंडिया के अफसरों संग समीक्षा बैठक के बाद तय हुआ लक्ष्य

चालू वित्त वर्ष 2024-25 में कोल इंडिया का लक्ष्य 838.24 मिलियन टन उत्पादन और 838.20 मिलियन टन कोयला डिस्पैच है. इसके मुकाबले कोल कंपनियां अप्रैल से फरवरी तक करीब 695.27 मिलियन टन उत्पादन और 694.05 मिलियन टन कोयला डिस्पैच कर सकी हैं. चालू वित्त वर्ष की लक्ष्य प्राप्ति और नये वित्त वर्ष के रोडमैप को लेकर कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने इस महीने के प्रथम सप्ताह में कोल इंडिया और अनुषंगी कंपनियों के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी. इसमें लक्ष्य के मुताबिक, उत्पादन और डिस्पैच सुनिश्चित करने और नये वित्त वर्ष के लक्ष्य के लिए अभी से तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें : Indian Railways News: ट्रेन से कटकर हाथी की मौत, हटिया-टाटा रूट पर ट्रेन सेवा बाधित, देखें Video

डब्ल्यूसीएल के उत्पादन लक्ष्य में कोई वृद्धि नहीं

वित्त वर्ष 2024-25 और वर्ष 2025-26 के लक्ष्य पर गौर करें, तो कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया के उत्पादन लक्ष्य में करीब 24.76 मिलियन टन की वृद्धि की है. डिस्पैच लक्ष्य में करीब 56.8 मिलियन टन की बढ़ोतरी की गयी है. एमसीएल के उत्पादन लक्ष्य में 12 मिलियन टन, बीसीसीएल को 1 मिलियन टन, इसीएल को 4 मिलियन टन, सीसीएल को 5 मिलियन टन और एनसीएल के लिए करीब 1 मिलियन टन की वृद्धि की गयी है. डब्ल्यूसीएल के उत्पादन लक्ष्य में कोई वृद्धि नहीं की गयी है.

कोल इंडिया की किस कंपनी को कितना मिला है लक्ष्य

कंपनीउत्पादन (मिलियन टन)डिस्पैच (मिलियन टन)ओबी (मिलियन टन)
बीसीसीएल46.0047.0175.0
इसीएल58.0059.0158.0
सीसीएल105.00108.0157.0
एनसीएल140.00141.0500.0
डब्ल्यूसीएल69.0070.0390.0
एसइसीएल208.00220.0360.0
एमसीएल237.00250.0360.0
कोल इंडिया863.00895.002100.00
(नोट : उत्पादन-डिस्पैच का लक्ष्य मिलियन टन व ओबी का मिलियन क्यूबिक मीटर में)

इसे भी पढ़ें

10 मार्च को 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें रेट लिस्ट

Jharkhand Assembly Uproar: कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में भाजपा का हंगामा

Video: गढ़वा के गोदरमाना में पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, हेमंत सोरेन ने शोक जताया

होली में सतायेगी गर्मी, 39 डिग्री के पार पहुंचा झारखंड का तापमान, अभी 5 डिग्री और चढ़ेगा पारा

Previous article रांची की होटवार जेल से RIMS में भर्ती कराए गए निलंबित IAS छवि रंजन, सीने में दर्द की थी शिकायत, जमीन घोटाले में हैं आरोपी
Next article Holi Special Train 2025: होली में झारखंड से बिहार जाना हुआ आसान, चलेंगी तीन और होली स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम-टेबल
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel