[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: 45% से कम अंक लाने वाले बच्चों को देना होगा रेमिडियल क्लास

Dhanbad News: 45% से कम अंक लाने वाले बच्चों को देना होगा रेमिडियल क्लास

0
Dhanbad News: 45% से  कम अंक लाने वाले बच्चों को देना होगा रेमिडियल क्लास

Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में सिलेबस कवरेज, एसए-1 के परीक्षा परिणाम, प्री टेस्ट 1, डिजिटल रिपोर्ट कार्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा हुई है. शुक्रवार को रांची में हुई बैठक में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव उमाशंकर सिंह ने कहा कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का एक भी बच्चा बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण ना रहे, इस लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है. उन्होंने सिलेबस का समय रहते कवरेज पूरा करने का निर्देश दिया. शिक्षक होने के बाद भी उस विषय पर विद्यार्थी का प्रदर्शन नहीं सुधर रहा है तो इसके लिए संबंधित विषय के शिक्षक के साथ साथ स्कूल के एचएम संयुक्त रूप से जवाबदेह होंगे. बच्चों का अंक 33 प्रतिशत से कम होने पर दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

सिलेबस पूरी करने की होगी जांच :

राज्य पीएमयू की टीम को स्कूलों को चिन्हित कर निरीक्षण कर सिलेबस कवरेज की पड़ताल का निर्देश दिया. स्कूलों का लक्ष्य बच्चों की शत प्रतिशत सहभागिता के साथ साथ शत प्रतिशत रिजल्ट हो. उन्होंने समिटिव असेसमेंट 2 को फरवरी माह में कराने का निर्देश दिया. सचिव ने एसए 2 में विद्यालयों को शत प्रतिशत रिजल्ट प्राप्त करने का लक्ष्य दिया है. समिटिव असेसमेंट 2 में रिजल्ट असंतोषजनक पाये जाने पर संबंधित स्कूलों के प्रबंधकों पर कार्रवाई की जायेगी. सचिव ने निर्देश दिया कि समिटिव असेसमेंट 1 में जिन बच्चों का 45 प्रतिशत से कम अंक आया है. उन्हें तत्काल रेमिडियल क्लास देना है. प्रत्येक दिन कक्षा अवधि के बाद इन बच्चों को विद्यालय द्वारा रेमिडियल क्लास दिया जायेगा.रेमिडियल क्लास नहीं देने वाले स्कूलों की सूचना मिलने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

बच्चों का बनेगा डिजिटल रिपोर्ट कार्ड :

स्कूलों को 17 नवंबर तक डिजिटल रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लेने का निर्देश दिया है. सरकारी स्कूलों के बच्चों का पहली बार डिजिटल रिपोर्ट कार्ड बनाया जा रहा है. इसे बच्चे कभी भी कहीं भी देख सकेंगे. हर तीन माह में डिजिटल रिपोर्ट कार्ड को अपडेट किया जाएगा.

टीएनए में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करना अनिवार्य :

सचिव ने कहा कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में किसी भी शिक्षक की प्रतिनियुक्ति उचित जांच के बाद ही की जायेगी. यदि कोई शिक्षक टीचर नीड असेसमेंट में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करता है या सीसीपीडी कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है तो वहीं शिक्षक सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में प्रतिनियुक्ति का लाभ ले सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel