[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: खर्च में सबसे आगे चंद्रशेखर अग्रवाल आगे, इंदू देवी दूसरे स्थान पर

Dhanbad News: खर्च में सबसे आगे चंद्रशेखर अग्रवाल आगे, इंदू देवी दूसरे स्थान पर

0
Dhanbad News: खर्च में सबसे आगे चंद्रशेखर अग्रवाल आगे, इंदू देवी दूसरे स्थान पर

Dhanbad News: धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का लेखा-जोखा की जांच गुरुवार को हुई. व्यय अनुश्रवण कोषांग की 56 सदस्यीय टीम ने उम्मीदवारों के खर्च की बारीकी से जांच की. टीम का नेतृत्व नोडल पदाधिकारी डीएन राय एवं सहायक नोडल पदाधिकारी समीक कुमार कर रहे थे. खर्च की जांच के अनुसार झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल अब तक के खर्च में सबसे आगे हैं. उन्होंने नामांकन से चुनाव प्रचार पर 7.13 लाख रुपये व्यय किये हैं. वहीं इंदु देवी दूसरे स्थान पर है. उन्होंने चुनाव खर्च में अब तक 6.96 लाख रुपये खर्च किये हैं. नगर निगम चुनाव को लेकर खर्च के ये आंकड़े राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें कि धनबाद नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों को अधिकतम 25 लाख खर्च करना है.

किसने कितना किया खर्च

चंद्रशेखर अग्रवाल : 7.13 लाख रुपयेइंदु देवी : 6.96 लाख रुपये

संजीव सिंह : 4.06 लाख रुपयेरवि बुंदेला : 3.82 लाख रुपये

भाजपा समर्थित संजीव कुमार : 3.40 लाख रुपयेरवि चौधरी : 2.89 लाख रुपये

कांग्रेस समर्थित शमशेर आलम : 1.28 लाख रुपयेशेष अन्य प्रत्याशियों ने भी कुछ न कुछ खर्च किये हैं. इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि चुनावी प्रचार में पोस्टर-बैनर, जनसंपर्क, वाहन, प्रचार सामग्री और सोशल मीडिया गतिविधियों पर उम्मीदवारों ने जमकर खर्च किया है.

ऑडिट में अनुपस्थित रहे नवल कुमार पासवान

ऑडिट के लिए निर्धारित समय पर मेयर पद के प्रत्याशी नवल कुमार पासवान उपस्थित नहीं हुए. इस पर व्यय अनुश्रवण कोषांग ने उन्हें नोटिस जारी किया है और अगली तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है. चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रत्येक प्रत्याशी को निर्धारित सीमा के भीतर खर्च करने और उसका नियमित ब्योरा प्रस्तुत करना अनिवार्य है. व्यय अनुश्रवण टीम द्वारा प्रस्तुत रजिस्टर, बिल-वाउचर और बैंक लेन-देन का मिलान किया जा रहा है. देर रात तक एक-एक बिल व चालान की जांच की गयी.

चिरकुंडा नप : अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बर्नाली बाउरी ने किया 21 हजार खर्च

चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बर्नाली बाउरी खर्च करने में सबसे आगे है. पहले चरण के खर्च में बर्नाली बाउरी ने 21 हजार खर्च दिखाया है. इसके अलावा 13 अध्यक्ष प्रत्याशियों ने भी कुछ न कुछ खर्च दिखाया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel