Dhanbad News: एएमपी कोलियरी में किराया बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलित हैं हाइवा मालिक Dhanbad News: बीसीसीएल बरोरा एरिया के एएमपी कोलियरी में किराया बढ़ोतरी की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टिंग कंपनी और हाइवा मालिकों के बीच विवाद गहरा गया है. खेमका कोल कैरियर कंपनी के साइड इंचार्ज अजय कुमार दुबे की शिकायत पर बरोरा थाना में रविवार को हाइवा मालिक ब्रह्मदेव नोनिया, विजय चौहान, मुन्ना चौहान, रामजी चौहान, सुनील महतो, घनश्याम चौहान, राम किशुन साह, बैकुंठ साह समेत अन्य पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और ट्रांसपोर्टिंग कार्य बाधित करने का मामला दर्ज किया गया है. घटना सात फरवरी की सुबह करीब 7.30 बजे की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. इधर, ट्रांसपोर्टिंग कंपनी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद हाइवा मालिकों में आक्रोश है. हाइवा मालिकों ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है. साइड इंचार्ज अजय कुमार दुबे का कहना है कि कंपनी कर्मियों के साथ मारपीट की गयी. धमकी देकर ट्रांसपोर्टिंग रोकी गयी. विदित हो कि किराया बढ़ाने की मांग को लेकर हाइवा मालिक अपने वाहनों का खड़ा कर दो फरवीर से आंदोलनरत हैं. छइससे बीसीसीएल को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.