[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद पिंटू हत्याकांड में अज्ञात पर केस, दो युवकों से पूछताछ

पिंटू हत्याकांड में अज्ञात पर केस, दो युवकों से पूछताछ

0
पिंटू हत्याकांड में अज्ञात पर केस, दो युवकों से पूछताछ

Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदर नगर निवासी पिंटू राय की हत्या मामले में जोड़ापोखर पुलिस ने शनिवार की रात अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 155/24 के तहत मामला दर्ज किया है. मृतक के भाई चिंटू कुमार राय की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जियलगोड़ा सात नंबर में अपराधियों ने पत्थर से कूच कर पिंटू की हत्या कर दी थी.

साथी के यहां जाने की बात कहकर निकला था

पुलिस ने मृतक पिंटू के दोस्त छोटू बाउरी के दो भाइयों राजू व विजय बाउरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृतक पिंटू के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने देर रात को मोहलबनी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया. प्राथमिकी में मृतक के भाई चिंटू ने कहा है कि उसका भाई पिंटू शुक्रवार की दोपहर सुंदर नगर अपने घर से राजू बाउरी और विजय बाउरी के घर जियलगोड़ा सात नंबर जाने की बात कहकर निकला था. घटनास्थल के निकट अवैध शराब दुकान में पिंटू हमेशा शराब का सेवन करता था. इसी दौरान किसी से विवाद हुआ था, जिसमें लोगों ने उसके भाई की हत्या कर दी. पुलिस जांच कर रही है. शराब विक्रेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने से लोगों में आक्रोश है.

जल्द होगा मामले का उद्भेदन : थाना प्रभारी

इस संबंध में जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द मामले का उद्भेदन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel