निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है. एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी संभावित उम्मीदवारों से अपील करते हुए कहा है कि वे चुनावी प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है. इसकी पवित्रता बनाये रखना सभी प्रत्याशियों की सामूहिक जिम्मेदारी है. किसी प्रकार की अवैध गतिविधि, अनावश्यक भीड़ जुटाना, बिना अनुमति जुलूस या सभा करना, भड़काउ भाषण या पोस्टर बैनर का उपयोग कानूनन अपराध की श्रेणी में आयेगा. इस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.