Dhanbad News : हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान को ले भाजपा की कार्यशाला

Dhanbad News : हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान को ले भाजपा की कार्यशाला

By NARAYAN CHANDRA MANDAL | October 7, 2025 6:40 PM

Dhanbad News : मंगलवार को राजगंज ठाकुरबाड़ी में हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह व संचालन सुरेश किस्कू ने किया. कार्यशाला में पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया गया. मौके पर जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, कार्यक्रम प्रभारी राजेश चौधरी, रामप्रसाद महतो, सुरेश महतो, रमेश महतो, अमरेश कुमार, अजय राम, शंकर महतो, सुनील साव, संजय माहुरी, झरी महतो, सपन पंडित, अजय साहनी, राजेंद्र महतो, प्रेम सोरेन, मनोज महतो, अशोक निषाद, चंद्रभान प्रसाद आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन नीलकंठ रवानी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है