[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : धनबाद में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, बोले सांसद- जनता को पार्टी से सीधे जोड़ता है संगठन पर्व

Dhanbad News : धनबाद में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, बोले सांसद- जनता को पार्टी से सीधे जोड़ता है संगठन पर्व

0
Dhanbad News : धनबाद में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, बोले सांसद- जनता को पार्टी से सीधे जोड़ता है संगठन पर्व

सांसद ढुलू महतो ने कहा है कि भाजपा सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाती है. यह पर्व पार्टी को जनता से सीधे जोड़ती है. सांसद ने यह बातें रविवार को जगजीवन नगर स्थित धनबाद सांसद कार्यालय में भाजपा के सदस्यता अभियान का प्रारंभ करते हुए कही. समारोह की अध्यक्षता धनबाद सदर के अध्यक्ष राजाराम दत्ता ने की. इस अवसर पर शक्ति केंद्र 24 ए के संयोजक उमेश सिंह, सह संयोजक मनोहर पांडेय और सचिन सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे. भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि भाजपा गांव, गरीब, वंचित, दलित, शोषित, किसान, युवा, महिला सशक्तीकरण की पार्टी है. कार्यक्रम का संचालन संजय झा तथा धन्यवाद ज्ञापन राम प्रसाद महतो ने किया. इस अवसर पर नितिन भट्ट, मिल्टन पार्थ सारथी, अशोक सिन्हा, सुरेश महतो, बॉबी पांडेय, फुल जोशी, ज्योति नायर, राकेश कुमार, राजेश झा,कैलाश गुप्ता,हेमंत सिंहा,उमेश सिंह, विजय रजक रजत कुमार, केदार बरनवाल, विवेक गुप्ता, कन्हैया पांडेय, अजय तिवारी, संजय मुखर्जी, आला पाल सहित कई नेता मौजूद थे.

विधायक कार्यालय में दो सौ लोगों ने ली सदस्यता :

धनबाद विधायक राज सिन्हा के जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय जगजीवन नगर में शक्ति केंद्र संख्या 24-बी में औपचारिक सदस्यता अभियान की शुरुआत की. इस दौरान दो सौ लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी. भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने बस्ताकोला, घनुवाडीह ,झरिया इंदिरा चौक ,जामाडोबा, पुटकी आदी पांच शक्ति केंद्रो में करीब 800 लोगों को सदस्यता दिलायी. जिला महामंत्री सह महानगर सदस्यता प्रभारी मानस प्रसून ने शक्ति केंद्र संख्या 19 में सघन सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया. जिला मंत्री पंकज सिन्हा ने पांडेडीह शक्ति केंद्र में सदस्यता अभियान की शुरुआत की. जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव, अभिमन्यु कुमार ने अपने शक्ति केंद्र में सदस्यता अभियान की शुरुआत की. साथ ही सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने शक्ति केद्रों में सदस्यता अभियान चलाया. जिला महामंत्री सह जिला सदस्यता प्रभारी मानस प्रसून ने बताया कि आज धनबाद महानगर के अंतर्गत सभी 17 मंडल के 210 शक्ति केंद्रों पर आज सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई और अब तक लगभग 37 हजार की संख्या में सदस्य बनाए गये. धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं प्रदेश मंत्री सरोज सिंह पुटकी शक्ति केंद्र पर सदस्यता दिलायी. अभियान में प्रदेश कार्य समिति सदस्य सत्येंद्र कुमार, चंद्रशेखर सिंह, संजीव अग्रवाल, चंद्रशेखर अग्रवाल, रमेश राही, प्रियंका पाल, सदस्यता अभियान के सह प्रभारी महेश पासवान एवं पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, जिला महामंत्री धनेश्वर महतो, शेखर सिंह, विष्णु त्रिपाठी, राज किशोर जेना, रीता यादव, 17 मंडल के सभी अध्यक्ष, सदस्यता प्रभारी एवं सह प्रभारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने अपने शक्ति केंद्र पर युवाओं को सदस्यता दिलाई. किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल सिन्हा, एस टी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन, एससी मोर्चा अध्यक्ष रामजीत भुईंया, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जलाल अंसारी, महिला मोर्चा ने भी सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel