[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद रेलिंग से टकरा कर बाइक पुलिया में गिरी, युवक की मौत, दो घायल

रेलिंग से टकरा कर बाइक पुलिया में गिरी, युवक की मौत, दो घायल

0
रेलिंग से टकरा कर बाइक पुलिया में गिरी, युवक की मौत, दो घायल

महुदा के जमुनियाटांड़ शिव मंदिर के समीप हुई घटनाएक ही बाइक से शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे तीनों युवक

महुदा.

महुदा थाना क्षेत्र के लोहापट्टी-चंद्रपुरा हीरक रोड पर जमुनियाटांड़ शिव मंदिर के समीप रविवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक पुलिया की रेलिंग से टकरा कर नीचे गिर गयी. बाइक पर तीन युवक सवार थे, जिनमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना अंतर्गत नर्रा गांव के बरवाडीह टोला निवासी एतवारी महतो के पुत्र अर्जुन महतो के रूप में हुई है. घायलों में नर्रा गांव के ही मनदीप महतो तथा धर्माबांध बस्ती का अजीत महतो शामिल हैं. घायलों को तत्काल इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया. वहां से अजीत महतो को बीजीएच बोकारो भेज दिया है. अजीत की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.

एक ही बाइक से शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे तीनों युवक

बताया जाता है कि अर्जुन महतो, मनदीप महतो व अजीत महतो रविवार की रात नर्रा बस्ती से एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए भंवरदहा बस्ती जा रहे थे. इसी क्रम में जमुनिया नदी पार कर जमुनियाटांड़ शिव मंदिर के समीप बाइक असंतुलित होकर रोड पर बनी पुलिया की रेलिंग से टकराकर नीचे जा गिरी. घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गये. बाइक को महुदा पुलिस ने जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel