[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : बिजखामसं का एकदिवसीय सेमिनार में प्रबंधन के खिलाफ हुंकार

Dhanbad News : बिजखामसं का एकदिवसीय सेमिनार में प्रबंधन के खिलाफ हुंकार

0
Dhanbad News : बिजखामसं का एकदिवसीय सेमिनार में प्रबंधन के खिलाफ हुंकार

Dhanbad News : कतरास क्लब में शनिवार को बिहार जनता खान मजदूर संघ की ओर से एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. अध्यक्षता कतरास क्षेत्र के सचिव पूर्व पार्षद छोटू सिंह ने की. मुख्य अतिथि संघ के महामंत्री रणविजय सिंह तथा विशेष आमंत्रित अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो मौजूद थे. उद्घाटन करते हुए रणविजय सिंह ने कहा कि आज मजदूरों का शोषण चरम सीमा पर पहुंच गया है. बीसीसीएल के अधिकारी न केवल कर्मचारियों के मौलिक अधिकारों का हनन कर रहे हैं, बल्कि उनकी बुनियादी जरूरतों को भी नजरअंदाज कर रहे हैं. कहा कि हजारों कर्मियों के आवास वर्षों से जीर्ण-शीर्ण हो चुके हैं. दरवाजे-खिड़कियां टूट चुकी हैं, जिससे बारिश का पानी घरों में घुस जाता है. लेकिन प्रबंधन संवेदनहीन बना हुआ है. टुंडी विधायक ने कहा कि बीसीसीएल में चल रही आउटसोर्सिंग कंपनियों की मनमानी चरम सीमा पर है. कर्मियों को एचपीसी दर का भुगतान नहीं किया जाता है. दिन-रात खदानों में जान जोखिम में डाल कर कर्मी काम करते हैं, लेकिन बदले में उन्हें न्यूनतम मजदूरी, पेंशन और बीमा जैसे बुनियादी सुविधा नहीं मिलती है. सेमिनार को संयुक्त महामंत्री विश्वविजय सिंह, छोटू सिंह, रमेश सिंह, मुन्ना सिद्दीकी, पंचू सिंह, आनंद सिंह, आकाश सिंह छोटू, कृष्णा सिंह, संतोष सिंह, बृजबिहारी सिंह, मो आलम, मीनू मिश्रा, भोला साहनी, धर्मेंद्र सिंह, किशोरी प्रसाद, अशोक चौहान, सोनू झा, चुनमुन सिंह, आशीष दास, कंचन पासवान, दिवाकर झा ने संबोधित किया. मौके पर एजेंट केशर इमाम खान, मैनेजर प्रदीप कुमार मिश्रा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel