[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Gumla: भारत माला सड़क पर बवाल, मुआवजे के लिए फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रणक्षेत्र बना निर्माण स्थल

Gumla: भारत माला सड़क पर बवाल, मुआवजे के लिए फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रणक्षेत्र बना निर्माण स्थल

0
Gumla: भारत माला सड़क पर बवाल, मुआवजे के लिए फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रणक्षेत्र बना निर्माण स्थल
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग

दुर्जय पासवान
Gumla: भारत माला सड़क निर्माण परियोजना को लेकर गुमला जिले के लट्ठा बरटोली गांव में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ. फसल क्षति को लेकर आक्रोशित रैयत ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोक दिया. जिसके बाद निर्माण कंपनी के कर्मियों, कुछ ग्रामीणों और प्रभावित रैयतों के बीच तीखी झड़प हो गयी. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गयी कि मौके पर पहुंची पुलिस, एनएचएआइ और भू-अर्जन विभाग के अधिकारियों को भी ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी जमीन परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा रही है. शिवालया कंपनी ने जबरन खेतों में जेसीबी और अन्य भारी मशीनें उतार दीं. जिससे तैयार धान की फसल बर्बाद हो गयी.

कंपनीकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप

जब किसानों ने इसका विरोध किया तो कंपनी के कर्मियों और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की. पीड़ित पूजा उरांव ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों तक के साथ धक्का-मुक्की की गयी. उनका कहना है कि पूरी घटना के दौरान पुलिस मौजूद रही. लेकिन किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और कंपनी मिलकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं. घटना में प्रभावित ग्रामीणों में लगनू उरांव, बिरसा उरांव, दशई उरांव, चलू टाना भगत, सामा उरांव, कार्तिक उरांव, पाना उरांव, लक्ष्मी उरांव, बुधना उरांव और कानू मुंडा सहित कई लोग शामिल हैं.

ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों का आरोप है कि मुआवजा प्राप्त कर चुके कुछ लोगों को भी उनके खिलाफ खड़ा कर दिया गया. जिससे विवाद और बढ़ गया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जायेगा. भारत माला जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना अब मुआवजा विवाद, फसल नुकसान और ग्रामीणों के आक्रोश के कारण नए विवादों में घिरती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें…

Gumla: चोरों के आतंक के बाद जागी पुलिस, व्यापारियों के साथ की बैठक, बढ़ायी जायेगी पेट्रोलिंग

गुमला में बेखौफ चोर, दो घरों से लाखों रुपये की चोरी

Previous article एक दिन में दरिंदगी के चार मामले, दो पॉक्सो से जुड़े
Next article करंट लगने से युवक की मौत
Avatar Of Amleshnandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel