[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद बीसीकेयू समर्थित ठेका मजदूरों की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू, 4 सितंबर से साइडिंग बंद की चेतावनी

बीसीकेयू समर्थित ठेका मजदूरों की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू, 4 सितंबर से साइडिंग बंद की चेतावनी

0
बीसीकेयू समर्थित ठेका मजदूरों की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू, 4 सितंबर से साइडिंग बंद की चेतावनी
क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठीं बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की 5 महिलाएं. साथ में धरना दे रहे यूनियन के सदस्य. फोटो : प्रभात खबर

‍BCKU Serial Hunger Strike| केंदुआ (धनबाद), रत्नेश मिश्रा : बीसीकेयू के समर्थन में बीएनआर साइडिंग में कार्यरत ठेका मजदूरों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में सोमवार से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी. साइडिंग परिसर में यूनियन का झंडा लगाकर आंदोलन के पहले दिन 5 महिला श्रमिक मुन्नी देवी, श्यामपरी देवी, संगीता देवी, सुधा देवी और माला देवी भूख हड़ताल पर बैठीं. इन महिला श्रमिकों के समर्थन में बड़ी संख्या में अन्य ठेका मजदूर भी धरना दे रहे हैं.

मजदूर बोले- साइडिंग को समर्पित कर दिया जवानी, नहीं मिली वास्तविक मजदूरी

सभी मजदूरों ने एक स्वर में प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जतायी और मजदूरों की मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की. धरना पर बैठे मजदूरों ने बताया कि वे वर्षों से साइडिंग में पीकिंग और ब्रेकिंग जैसे श्रमसाध्य कार्य कर रहे हैं. अपनी जवानी साइडिंग को समर्पित करने के बावजूद आज तक उन्हें वास्तविक मजदूरी नहीं मिली.

प्रबंधन वार्ता और आश्वासन देकर आंदोलन टालता रहा

श्रमिकों ने कहा कि जब भी वे अपने हक के लिए आवाज उठाते हैं, प्रबंधन केवल वार्ता और आश्वासन देकर आंदोलन को टालता रहा है. कुछ महीने पूर्व बीसीसीएल कुसुंडा एरिया प्रबंधन के साथ हुई बैठक में मजदूरों को हर महीने 26 दिन कार्य देने का आश्वासन दिया गया था, इसके लिए 2 माह का समय मांगा गया था, लेकिन तय समयावधि बीत जाने के बाद भी कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया. इससे नाराज मजदूरों ने अब क्रमिक भूख हड़ताल का रास्ता अपनाया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यूनियन ने काम बंद करने की दी चेतावनी

यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन ने समय रहते मजदूरों की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की, तो 4 सितंबर 2025 से साइडिंग का डिस्पैच अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जायेगा. यूनियन ने इसके लिए बीसीसीएल प्रबंधन को पूर्णतः जिम्मेदार ठहराया है.

धरना स्थल पर ये लोग भी रहे मौजूद

धरना स्थल पर मौजूद प्रमुख ठेका मजदूरों में मानिकचंद्र नोनिया, दुखन पासवान, धर्मेंद्र पासवान, धनेश्वर भुईयां, अशोक पासवान, सुरेंद्र पासवान, शंकर मोदक, विजय पासवान, नागो पासवान, सिया यादव, राजकुमार पासवान, मनोहर राउत, सलाऊद्दीन, मो मंसूर, मुन्ना चौहान समेत दर्जनों मजदूर शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ रैली में गरजे हेमंत सोरेन, कहा- हमारा वोट संविधान की रक्षा करता है

रांची, जमशेदपुर और पलामू में कल कैसा रहेगा मौसम, ये है IMD का पूर्वानुमान

जेजेएमपी के जोनल कमांडर समेत 9 उग्रवादियों ने किया सरेंडर, पुलिस का दावा- लातेहार से उग्रवाद का हुआ खात्मा

छत्तीसगढ़ की छात्रा ने रांची में आत्महत्या की, हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से झूली

Previous article गुरुआ में राजद का जनजागरूकता रथ परिभ्रमण शुरू
Next article DU: दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को मेट्रो में रियायती सफर की सुविधा देने का किया वादा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel