[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद सिंडिकेट की बैठक आज, सात कॉलेजों के 20 कोर्स की संबद्धता पर होगा निर्णय

सिंडिकेट की बैठक आज, सात कॉलेजों के 20 कोर्स की संबद्धता पर होगा निर्णय

0
सिंडिकेट की बैठक आज, सात कॉलेजों के 20 कोर्स की संबद्धता पर होगा निर्णय

वरीय संवाददाता, धनबाद.

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में शनिवार को सिंडिकेट की बैठक होगी. इसमें सात सूत्री एजेंडा पर निर्णय लिया जायेगा. इनमें सबसे महत्वपूर्ण प्रमुख तीन संबद्ध डिग्री कॉलेजों में 16 रेगुलर विषयों, दो संबद्ध डिग्री कॉलेजों में दो वोकेशनल कोर्स और दो लॉ कॉलेज में बीए-एलएलबी कोर्स को संबद्धता देने का प्रस्ताव शामिल है. साथ ही एक नये डिग्री कॉलेज को नव संबद्धता प्रदान करने का प्रस्ताव भी शामिल है. शिक्षकों के पे फिक्सेशन, अनुकंपा पर एक कर्मचारी को रखने व कुछ कर्मचारियों की सेवा विस्तार का प्रस्ताव शामिल है.

कॉलेजों के इन विषयों को मिलेगी संबद्धता :

सिंडिकेट की मंजूरी के अभाव में बीबीएम डिग्री कॉलेज बलियापुर के आठ विषय फिजिक्स, कैमेस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, मैथ, भूगोल, होम साइंस और कुड़माली के साथ बाघमारा कॉलेज के सात विषय जूलॉजी, इंग्लिश, ऊर्दू, संस्कृत, साइकोलॉजी, भूगोल, फिलॉसफी और डीएवी महिला कॉलेज कतरासगढ़ में कॉमर्स में शनिवार से नामांकन प्रक्रिया नहीं शुरू हो पायी है. इन पर सिंडिकेट की मंजूरी के बाद राज्य सरकार से संबद्धता ली जायेगी. इसके बाद ही इन विषयों में नामांकन शुरू हो पायेगा. वहीं जीएन कॉलेज धनबाद व आरवीएस कॉलेज, बोकारो में वोकेशन कोर्स के रूप में बीबीए, धनबाद लॉ कॉलेज और इमामुल हई खान लॉ कॉलेज बोकारो में बीए-एलएलबी कोर्स को 2024 से शुरू होने वाले सत्र को संबद्धता प्रदान करने पर निर्णय लिया जायेगा.

इन मुद्दों पर लिया जायेगा निर्णय :

विवि के फाइनेंस कमेटी की हुई 19 जनवरी को हुए बैठक में लिए गये निर्णयों का अनुमोदन किया जायेगा, शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित यूजीसी रेगुलेशन 2018 का अनुमोदन किया जायेगा, दो शिक्षकों की वरीयता और पे फिक्सेशन पर निर्णय लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel