[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: ट्रेन की चपेट में आने से बरवाअड्डा के वृद्ध की मौत

Dhanbad News: ट्रेन की चपेट में आने से बरवाअड्डा के वृद्ध की मौत

0
Dhanbad News: ट्रेन की चपेट में आने से बरवाअड्डा के वृद्ध की मौत

Dhanbad News: भूली के जोनल रेलवे ट्रेनिंग सेंटर के पास हुई घटना Dhanbad News: भूली ओपी क्षेत्र के जोनल रेलवे ट्रेनिंग सेंटर के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार को 11 बजे अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. लोगों ने इसकी सूचना भूली पुलिस को दी. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. मंगलवार को शव की पहचान पोखन पंडित (75), बरवाअड्डा लोहारबरवा के रूप में हुई. लक्ष्मी नारायण पंडित ने शव की पहचान अपने पिता पोखन पंडित के रूप में की. शव की पहचान होने के बाद लक्ष्मीनारायण पंडित को शव सौंप दिया गया.

मुनीडीह में दुकानदार का सिर फटा

मुनीडीह के बालूडीह चौक के पास मंगलवार की दोपहर स्पीड ब्रेकर में बाइक से अनियंत्रित होने से राशन दुकानदार पंकज कुमार ( 50) सड़क पर गिरकर घायल हो गया. पंकज के सिर में तीन टांके लगे हैं. लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए पुटकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया. पंकज मुनीडीह से जटुडीह कॉलोनी अपने घर जा रहा था. शनि मंदिर मुनीडीह के पास उसकी दुकान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel