[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद महुदा : बिना लाइसेंस का होटल में चल रहा था बार, शराब के साथ मैनेजर व सहायक गिरफ्तार

महुदा : बिना लाइसेंस का होटल में चल रहा था बार, शराब के साथ मैनेजर व सहायक गिरफ्तार

0
महुदा : बिना लाइसेंस का होटल में चल रहा था बार, शराब के साथ मैनेजर व सहायक गिरफ्तार

महुदा. जिले के एसओजी ने मंगलवार की देर शाम महुदा के हिंद होटल में बगैर लाइसेंस के शराब बेचने की सूचना पर छापेमारी की इस दौरान शराब व बीयर बरामद की. टीम ने शराब के साथ होटल के मैनेजर ब्रह्मदेव प्रसाद व सहायक मैनेजर नारायण मुखर्जी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. जब्त शराब में 25 बोतल कैन बीयर व 20 बोतल अंग्रेजी शराब शामिल है. टीम में जिला उत्पाद विभाग के निरीक्षक जय हेम्ब्रम व महुदा थाना प्रभारी धीरज कुमार शामिल थे. इस संबंध में महुदा थाना कांड संख्यां-39/2024 बिना लाइसेंस के अवैध रूप से उत्पाद सामग्री की बिक्री के तहत मामला दर्ज किया गया है. विभागीय सूत्रों के अनुसार कई होटलों में बीयर-बार के लाइसेंस को अनिश्चित समय के लिए निरस्त कर रखा गया है. इसके बावजूद उक्त होटलों में शराब रखी व परोसी जाती है. निरीक्षक श्री हेम्ब्रम ने बताया कि उक्त होटल में अवैध कारोबार की सूचना मिलीथी. उत्पाद विभाग ऐसे होटलों में अभियान चलायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel