Dhanbad News : बलियापुर में पंसस की बैठक में बिजली-पानी का मुद्दा छाया रहा
Dhanbad News : सरकारी भूमि का अतिक्रमण मामले में कार्रवाई की मांग
Dhanbad News : बलियापुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को बिजली,पानी की समस्याओं को लेकर पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार रही. प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बलियापुर सीएचसी में रात्रि सेवा बाधित रहने तथा खंडहर बने बालिका मध्य विद्यालय बलियापुर का मुद्दा भी छाया रहा. प्रमुख पिंकी देवी ने बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि सेवा बाधित रहने से लोगों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया. पंसस हीरालाल मोदक ने बिजली पानी का मुद्दा उठाया. पलानी पंचायत के कई गांवों में सरकारी भूमि का अतिक्रमण का मुद्दा भी उठा तथा इस पर कार्रवाई करने की मांग सीओ से की गयी. डीवीसी द्वारा बिजली कटौती का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया. सांसद प्रतिनिधि विजय रवानी ने पीएम आवास का मुद्दा उठाया. बैठक में बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, बीइइओ रीना कुमारी, सीडीपीओ अलका रानी, सांसद प्रतिनिधि विजय रवानी, लक्ष्मी नारायण महतो, बीपीआरओ मो आलम, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर पप्पू कुमार महतो, अंचल निरीक्षक आलोक रावत, जूनियर इंजीनियर लखीराम मांझी, हीरालाल मोदक, चंदा देवी, सुनीता कुमारी, तपन रजक, भोलानाथ महतो, दिवाकर महतो, शैलेन मंडल आदि थे.
