[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad: पानी-बिजली की मांग को लेकर बागडीगी बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, धूप में महिला हुई बेहोश

Dhanbad: पानी-बिजली की मांग को लेकर बागडीगी बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, धूप में महिला हुई बेहोश

0
Dhanbad: पानी-बिजली की मांग को लेकर बागडीगी बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, धूप में महिला हुई बेहोश
प्रदर्शन करते ग्रामीण

अशोक निषाद की रिपोर्ट
Dhanbad (लोदना): धनबाद जिले के झरिया-लोदना क्षेत्र की बागडीगी बस्ती के ग्रामीणों ने गुरुवार को पानी और बिजली की मांग को लेकर लोदना महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर धरना दिया. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की. धूप में बैठी एक ग्रामीण महिला मीना देवी धरने के दौरान बेहोश हो गईं, जिन्हें तुरंत निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. ग्रामीण नेता नयन चक्रवर्ती ने बताया कि बागडीगी क्षेत्र पूरी तरह रैयती जमीन पर बसा गांव है, जिसे उनके पूर्वजों ने बीसीसीएल को दिया था. आज भी वहां से कोयला उत्पादन हो रहा है, लेकिन बस्ती में 24 घंटे में सिर्फ 4 घंटे बिजली मिलती है और पीने का पानी उपलब्ध नहीं है.

ओपन कास्ट की वजह से उखाड़ दी गई पाइपलाइन

उन्होंने आरोप लगाया कि दिवंगत एके राय के समय बिछाई गई पानी की पाइपलाइन ओपन कास्ट खनन शुरू होने के बाद उखाड़ दी गई. पहले आंदोलन के बाद कंपनी ने आधा-अधूरा पाइप बिछवाकर ठेकेदार को पूरा भुगतान कर दिया, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं जोड़ा गया. अभियंता से कनेक्शन की बात करने पर ‘फुर्सत नहीं’ का जवाब मिलता है, जबकि माडा के जीएम से बात करने को कहा जाता है. नयन चक्रवर्ती ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 3000 की आबादी वाला यह गांव ओपन कास्ट का चक्का जाम करेगा.

बीसीसीएल जीएम ने दिया आश्वासन

ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी अनहोनी की पूरी जिम्मेदारी लोदना प्रबंधन की होगी. सूचना पर लोदना जीएम अनिल सिन्हा ने धरना पर बैठे लोगों से अपने कार्यालय में वार्ता की. उन्होंने कहा कि पानी मूलभूत जरूरत है और माडा के साथ बातचीत कर समस्या जल्द सुलझाई जाएगी. गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने और मैनपावर की कमी से दिक्कत हुई है, लेकिन सुधार कार्य जारी है. शुक्रवार से बदलाव नजर आएगा. जीएम ने अवैध कोयला डिपो के खिलाफ सीआईएसएफ, थाना प्रशासन और इंटरनल सिक्योरिटी के साथ कार्रवाई की बात कही और राष्ट्रीय संपत्ति बचाने में जनता से सहयोग की अपील की.

आंदोलन में पार्षद भी हुए शामिल

मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद अनूप साव, सूरज भुईयां और श्रीराम गोराई ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए. श्री साव ने कहा कि कंपनी रैयतदारों की जमीन से कोयला निकाल रही है, लेकिन बुनियादी सुविधा नहीं दे रही. उन्होंने लोदना प्रबंधन की तुलना अंग्रेजी शोषक से करते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी ने पहले के पानी कनेक्शन भी खराब कर दिए हैं. चेतावनी दी कि हालात नहीं सुधरे तो ग्रामीण उत्पादन ठप करा देंगे. वार्ता के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया. प्रदर्शन में बागडीगी बस्ती, जेलगोरा व हरिजन पट्टी के सैकड़ों ग्रामीण बाल्टी, गैलन लेकर मुख्य गेट पर पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें…

कौन हैं कांग्रेस को पटखनी देने वाले परिमल नथवाणी? जानिए मुकेश अंबानी के ‘राइट हैंड’ की कहानी

कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel