[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद बीएड सेम तीन का परीक्षा फॉर्म एक जुलाई से भरे जायेंगे

बीएड सेम तीन का परीक्षा फॉर्म एक जुलाई से भरे जायेंगे

0
बीएड सेम तीन का परीक्षा फॉर्म एक जुलाई से भरे जायेंगे

धनबाद.

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बीएड सेमेस्टर तीन (सत्र 2022-24) के परीक्षा फॉर्म भरने और परीक्षा की संभावित तिथि जारी कर दी है. बिना विलंब शुल्क के बीएड सेमेस्टर तीन के परीक्षा फॉर्म एक से पांच जुलाई तक भरे जायेंगे. वहीं 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ छह से आठ जुलाई तक फॉर्म भरे जायेंगे. जबकि एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ नौ और 10 जुलाई को परीक्षा फॉर्म भरे जायेंगे. परीक्षा 15 जुलाई को प्रस्तावित है. बीएड सेमेस्टर तीन में छात्रों को सिर्फ एक पेपर की परीक्षा देनी होती है. परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल ने बताया कि इस परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के अंत तक जारी कर दिया जायेगा. इससे सभी छात्र झारखंड टेट की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इस परीक्षा के लिए आवेदन देने की अंतिम 20 अगस्त है.

यूजी में नामांकन के लिए पहले चरण की सेकेंड मेरिट लिस्ट जारी :

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में यूजी में नामांकन के लिए पहले चरण का सेकेंड मेरिट लिस्ट मंगलवार जारी कर दिया गया है. इन दोनों मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों का संबंधित कॉलेजों में डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन का काम बुधवार से शुरू होगा. छात्र वेरीफिकेशन के साथ नामांकन भी ले सकते हैं. इसके लिए मंगलवार को विवि की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि प्रथम और द्वितीय चयन सूची के छात्र-छात्राओं की नामांकन प्रक्रिया एक साथ चलेगी. सभी कॉलेजों को आदेश दिया गया है कि प्रथम और द्वितीय चयन सूची के विद्यार्थियों का नामांकन लेने के बाद इनके रिकार्ड अलग-अलग संधारित किये जायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel