[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद हथियार के बल पर दलित युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में

हथियार के बल पर दलित युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में

0
हथियार के बल पर दलित युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में

केंदुआ.

केंदुआ इलाके की 26 वर्षीय एक दलित युवती के साथ दिन के हथियार के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया गया. पीड़िता ने केंदुआ बाजार के शुभम कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले आयी. युवती का आरोप है कि दिन के 12 बजे युवक घर में घुसा और जमीन पर पटक दिया. अंगूठे से दबाकर दोनों आंखे फोड़ने का प्रयास किया. इससे उसकी आंख जख्मी हो गयी. इस दौरान रिवॉल्वर की बट से चेहरे पर प्रहार किया. इससे उसकी नाक चोटिल हो गयी. दुष्कर्म का प्रयास विफल होने व शोर मचाने पर गोली मारने के लिए जमीन पर गिरा दिया. आरोपी ने कपड़े फाड़ दिये व बाल उखाड़ दिया. इस दौरान आरोपी ने उसकी मां के साथ भी मारपीट की. 25 हजार रुपये छीन लिये. मेरे ऊपर तेजाब फेंकने की कोशिश की. बोतल को झटक देने से बाल बाल बच गयी. इस दौरान आरोपी ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया. पीड़िता के अनुसार आरोपी शुभम कुमार पूर्व में भी कई बार पीड़िता को फोन कर तंग कर चुका है. इसकी शिकायत उसने थाना में की थी. पुलिस ने पीड़िता का उपचार कराने के लिए केंदुआडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. प्रभारी थानेदार इंस्पेक्टर वकार हुसैन ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ओजोन गैलेरिया के सामने से पकड़ाया बाइक चोर

धनबाद. सरायढेला स्थित ओजोन गैलेरिया के सामने से पुलिस ने बाइक चोर को रंगेहाथ पकड़ा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह एक बाइक का लॉक खोलने का प्रयास कर रहा था. तभी बाइक मालिक की नजर पड़ गयी. शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गये और युवक पकड़ा. इसे सरायढेला थाना के हवाले कर दिया गया है. वहीं पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel