[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद एसएनएमएमसीएच में तीनों ऑक्सीजन प्लांट ब्रेकडाउन, सिलिंडर पर आपूर्ति व्यवस्था

एसएनएमएमसीएच में तीनों ऑक्सीजन प्लांट ब्रेकडाउन, सिलिंडर पर आपूर्ति व्यवस्था

0
एसएनएमएमसीएच में तीनों ऑक्सीजन प्लांट ब्रेकडाउन, सिलिंडर पर आपूर्ति व्यवस्था

वरीय संवाददाता, धनबाद,

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के तीनों ऑक्सीजन प्लांट से गुरुवार को ऑक्सीजन उत्पादन पूरी तरह ठप हो गयी. एक माह के अंदर अस्पताल परिसर में लगे एक हजार एलपीएम क्षमता का दो व 600 एलपीएम क्षमता के एक के ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन का उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया. इससे अस्पताल में ऑक्सीजन की घोर कमी हो गयी है. स्थिति यह है कि अस्पताल की सेंट्रल इमरजेंसी पहुंचने वाले गंभीर मरीजों को दूसरी वार्ड में शिफ्ट कर ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा किया जा रहा है. आइसीयू, सीसीयू, पेडियाट्रिक, गायनी समेत अन्य विभागों में सिलिंडर के माध्यम से ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा किया जा रहा है. बता दें कि अस्पताल के विभिन्न वार्डों में ऑक्सीजन की जरूरत तीन प्लांट से पूरी की जाती है. अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर, सभी ऑपरेशन थियेटर, सीसीयू, आइसीयू, एसआइसीयू समेत सभी वार्डों में प्लांट से जुड़े पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जाती है.

एक माह से खराब पड़े हैं दो ऑक्सीजन प्लांट :

एसएनएमएमसीएच परिसर में लगे एक हजार एलपीएम क्षमता का दो ऑक्सीजन प्लांट लगभग एक माह से ब्रेकडाउन है. अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार लगभग एक माह पहले एक हजार एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट में खराबी आयी थी. इसके कुछ दिनों के बाद दूसरे एक हजार एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट का एक पार्ट्स खराब हो गया. इससे दूसरे ऑक्सीजन प्लांट से भी उत्पादन ठप हो गया. गुरुवार को 600 एलपीएम क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट में कॉप्रेशर के ओवरहीट होने की समस्या आ गयी. इससे बार-बार एमसीबी ट्रिप हो जा रही है. सुबह से लेकर दोपहर तक किसी तरह इस प्लांट से ऑक्सीजन उत्पादन का प्रयास किया गया, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई. वहीं शाम के लगभग चार बजे इस ऑक्सीजन प्लांट से उत्पादन पूरी तरह बंद कर दिया गया.

सर्जिकल आइसीयू का एक यूनिट किया गया बंद :

एसएनएमएमसीएच में लगे तीनों प्लांट से उत्पादन ठप होने के कारण ऑक्सीजन की घोर कमी हो गयी है. एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी में दो सर्जिकल आइसीयू हैं. इसमें गंभीर मरीजों को भर्ती लिया जाता है. सीआइसीयू में भर्ती ज्यादातर मरीजों को ऑक्सीजन स्पोर्ट की जरूरत होती है. पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई ठप होने के कारण सर्जिकल आइसीयू की एक यूनिट बंद कर दी गयी.

इमरजेंसी में जंबो सिलिंडर से हो रही ऑक्सीजन की आपूर्ति :

ऑक्सीजन प्लांटों से उत्पादन ठप होने के कारण अस्पताल की पूरी सप्लाई व्यवस्था सिलेंडर पर आ गयी है. इमरजेंसी के माइनर ओटी व रिकवरी रूम में जंबो सिलेंडर के जरिए ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा किया जा रहा है. वही ऑपरेशन थियेटर, आइसीयू, सीसीयू व खासकर पेडियाट्रिक विभाग में छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था की गयी है. इसके लिए विभिन्न एजेंसियों से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाए जा रहे हैं.

पुटकी की ममता को दूसरे वार्ड किया गया शिफ्ट :

गुरुवार की दोपहर पुटकी की 15 वर्षीय ममता को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. बुखार के साथ उसे सांस लेने में परेशानी थी. दोपहर से लेकर शाम तक किसी तरह इमरजेंसी में उसे ऑक्सीजन दिया गया. शाम को ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे आइसीयू में शिफ्ट कर दिया. आइसीयू में छोटे सिलेंडर से ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था की गयी है.

एक ऑक्सीजन प्लांट की अगले सप्ताह शुरू होगी मरम्मत :

इस मामले में ऑक्सीजन प्लांट की देखरेख करने वाले नोडल पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि पहले से खराब ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत के लिए संबंधित एजेंसी को कहा गया है. प्लांट में लगे खराब उपकरणों का ऑर्डर भी एजेंसी द्वारा दिया जा चुका है. चुनाव के कारण उपकरण आने में विलंब हो रहा है. 600 एलपीए क्षमता वाले प्लांट के खराब होने पर एजेंसी को सूचित किया गया है. एजेंसी दिल्ली की है. उनके प्रतिनिधियों ने अगले सप्ताह पहुंचने का भरोसा दिया है. इसके बाद ही मरम्मत काय शुरू हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel